वह आशय जो शब्द के सामान्य अर्थ घटकों पर आधारित न होकर, वक्ता द्वारा प्रयुक्त विशेष आशय हो। जैसे- "उसने तलाक ले लिया, और इस प्रकार वह दस वर्ष बाद फिर आजाद हो गई।" यहाँ 'वैवाहिक जीवन' का 'कैद' आशय शैलीगत है।
">
Sequencco Sense
आशय क्रम
एक से अधिक समानता रखने वाले आशय। जैसे- 'होशियार' का आशय 'चालाक', 'बुद्धिमान', 'व्यवहार कुशल' आदि।
Sentence
वाक्य
पदबंधों की ऐसी संरचना जो अन्य किसी पदबंध का घटक न हो; तथा जिससे पहले एवं बाद में प्राकृतिक विराम हो।
Set
संच
एक से अधिक संबंधित शब्दों का समूह।
Set Collocations
नियत / संगत संबंध
देखिए- 'set expressions'।
Set Expression
नियत अभिव्यक्तियाँ
ऐसी बहुशब्दीय अभिव्यक्तियाँ जिनका अर्थ उनके घटकों के अर्थ के योग से भिन्न हो। जैसे- 'good morning' का अर्थ 'good और 'morning' के अर्थ के योग से भिन्न है। 'good morning' एक अभिवादन है जिसका सुबह के अच्छे या बुरे होने से संबंध नहीं है।
Sign
संकेत
पदार्थ या स्थिति का सूचक चिह्न। जैसे- रास्ते पर लगा परिवहन संबंधी चिह्न '+' इस बात की सूचना देता है कि आगे चौराहा है।
Signifie
वाच्य
शब्द एवं भाषिकेतर वस्तु के मध्य का संबंध या पदार्थ संबंधी संकल्पना।
Signified
संकेतित
भाषिकेतर पदार्थ जिसकी ओर शब्द संकेत करता है।
Signifier / Significant Signified
संकेतक
भाषिकेतर पदार्थ की ओर संकेत करने वाला ध्वनि समूह अर्थात शब्द।