यादृच्छिक रूप से उत्पन्न हुए खंडों के रूप में सम्पूर्ण संजीन (genome) का क्लोनन (cloning)
Shunt
पार्श्वपथ
कोई भी विकल्पी मार्ग, कोई भी उपमार्ग ।
Shuttle vector
शटलवेक्टर, शटल वाहक
वह विशेष प्लाज्म़िड जो दो परपोषियों (उदाहरण के लिए एशरिकिया कोलाई और सैक्रेमाइसीज सेरेविसी) की प्रतिकृति के लिए निर्मित किया गया हो । इसे या तो प्रोकैरियोटों में अथवा यूकेरियोटों में जीनों का वहन करने में प्रयुक्त किया जाता है ।
Siderophore
लोहधर
निम्न तुल्यांक भार वाले फैरिक लोह-कुर्लरि-यौगिक जिनका संश्लेषण और निर्यात सूक्ष्मजीव लोह के प्रच्छादन और अंतर्ग्रहण के लिए करते हैं ।
Sigma factor
सिग्मा कारक
जीवाण्विक आर.एन.ए. पालीमरेस की एक इकाई, जिसकी आवश्यकता आर.एन.ए. प्रतिकृति के प्रारंभन के लिए पड़ती है । इसका प्रमु प्रभाव बंधन स्थलों के चयन वर्धक पर पड़ता है ।
Signal hypothesis
संकेत परिकल्पना
वह परिकल्पना जिसके अंतर्गत नवजात पॉलीपेप्टाईड को झिल्ली से संलग्न करने में स्रवित प्रोटीन के अन्त्य अनुक्रम की भूमिका की व्याख्या की जाती है, जैसे दूत आर.एन.ए. और राईबोसोम झिल्ली से प्रोटीन के अन्त्य अनुक्रम जुड़े होते हैं ।
Signal transduction
संकेत पारक्रमण
वह प्रक्रम जिसके द्वारा एक ग्राही (receptor) कोशिका की सतह पर संलगनी (ligand) से पारस्परिक क्रिया करता है और फिर कोशिका के भीतर ही एक मार्ग बनाए रखने के लिए संकेत देता है ।
Silent mutation
मौन उत्परिवर्तन
ऐसा उत्परिवर्तन जो जीन के उत्पाद को नहीं बदलता ।
Silent sites(in gene)
(जीन में) मौन स्थल
वे स्थल जिन पर उत्परिवर्तन उत्पाद को नहीं बदलता ।
Simple stain
सरल अभिरंजन
जीवाणु आलेप या स्थिरीकृत फिल्म पर एक अभिरंजक का प्रयोग कर जीवाणु अथवा अन्य जीवों का अभिरंजन करना ।