logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Rest, follow
अनुगामी टेक
यह अनुगामी टेक प्रायः खराद मशीन में प्रयुक्त होती है इसका काम औजार के दबाव के कारण कार्य में होने वाले विक्षेप को रोकना है। इसे खराद की काठी पर बांधा जाता है तथा काठी के साथ-साथ चलती है या औजार का अनुसरण करती है तथा एक समान सहारा प्रदान करती है।

Resultant force
परिणामी बल
औजार या कृत्यांश पर कार्यरत बल।

Reversed stress
व्युत्क्रम प्रतिबल
किसी अवयव में उत्पन्न वह प्रतिबल जिसका परिमाण समय के सापेक्ष तनन से सम्पीडन में बदलता रहता है।

Reversiblity
प्रतिक्रमणीयता
यदि किसी ऊष्मागतिक प्रक्रम को विपरीत दिशा में इस प्रकार सम्पादित किया जाये कि जिससे निकाय और परिवेश अपने प्रारम्भिक अवस्था में आ जाये। वस्तुतः प्रतिक्रमणीय प्रक्रम एक आदर्श अभिधारणा है।

Reversible process
प्रतिक्रम्य प्रक्रम
वह प्रक्रम जिसके पूर्ण होने पर उसमें भाग लेने वाले सभी तन्त्र विपरीत क्रम में बिना किसी परिवर्तन के अपनी प्रारंभिक अवस्था प्राप्त कर लेते हैं।

Revolving centre
घूर्णी केन्द्रक
टेल स्टॉक में लगाने हेतु घूर्णन करने वाला केन्द्रक।

Riddle
छलनी
ढलाई - कार्य में बालू अथवा अन्य पदार्थों को छानने के काम आने वाला उपकरण। यह वृत्ताकार या आयताकार फ्रेम होता है जिसमें तार की प्रमाणित जाली लगी होती है।

Right angle belt drive
समकोण - पट्टा चालन
इसमें बेल्ट समकोण पर चलती है। इसका उपयोग पुरानी डिजाइन की छोटी स्तम्भ - बरमा मशीनों में होता है।

Right hand drill
दक्षिणावर्ती बरमा
अधिकांश बरमे दक्षिणावर्ती होते ह । कर्तन के लिए इस प्रकार के बरमें को वामावर्त घुमाना पड़ता है।

Ring gauge
वलय - प्रमापी
एक प्रकार का प्रमापी, जिसकी अन्तः पृष्ठ आकार में वर्तुल होती है। यह कार्यशाला - प्रमापी की श्रेणी में आता है।


logo