बच्चों का ऐसा समूह जिसके सदस्य परस्पर सहयोग भाव से खेल में भाग लेते हैं।
Potentiality
विभवता, शक्यता, शक्ति
व्यक्ति या प्राणी की वे विशेषताएं जो किसी नियत समय पर उसमें विद्यमान या प्रकट नहीं होती किन्तु कालांतर में विकसित या प्रकट हो सकती हैं।
Precipitating factor
अवक्षेपक कारक
किसी व्यवहार दोष, रोग, घटना या स्थिति परिवर्तन से संबंधित वह विशेष कारक जिसके प्रभाव से उक्त घटना या दोष शीघ्र परिलक्षित होता है यद्यपि उक्त परिवर्तन में अन्य कारक भी योगदान देते हैं।
Predisposing factor
पूर्वयोगी कारक, पूर्वप्रवृत्तिक कारक
मानसिक विकार उत्पन्न करने वाली स्थितियों को प्रोत्साहित करने वाले कारक, जैसे पति-पत्नी में विवाद, प्रेम में निराशा, माता-पिता द्वारा अतिरक्षण।
Pre-gang age
प्राक्टोली आयु
दो वर्ष से लेकर छह वर्ष तक सामाजिक विकास की वह अवस्था जिसमें बालक सामान्यतः अन्य व्यक्तियों, विशेषतः समवयस्कों के साथ व्यवहार करना और सामाजिक सम्पर्क बनाना सीख रहा होता है।
Pre-group situation
प्राक्-समूह स्थिति
समूह-निर्माण या समूह-संगठन की वह प्रारम्भिक स्थिति जब सदस्यों में उत्साह और सक्रियता का अभाव होता है तथा समूह के कार्यक्रम और लक्ष्य भी अस्पष्ट और अनिश्चित रहते हैं।
Prejudice
पूर्वग्रह
(क) पर्याप्त प्रमाणों के अभाव में किसी के भी प्रति बनी ऐसी संवेगप्रधान अनुकूल या प्रतिकूल धारणा या विश्वास या पूर्वनिर्णय जिसे विरोधी साक्ष्य देने पर भी आसानी से नहीं बदला जा सकता।
(ख) एक प्रकार की अभिवृत्ति या स्थायी भाव जिससे व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति या पदार्थ के बारे में अपने अनुकूल या प्रतिकूल पूर्वनिर्णयों के अनुसार एक खास ढंग से सोचने, अनुभव करने और कार्य करने के लिए प्रवृत्त होता है।
Prenatal influence
प्रसवपूर्व प्रभाव
जन्म के पूर्व बच्चे पर माता की शारीरिक व मानसिक स्थितियों का पड़ने वाला प्रभाव। मां के सांवेगिक अनुभव उसकी मनोवृत्ति को बनाते हैं। यह मनोवृत्ति माता और शिशु के पारस्परिक संबंध को प्रभावित करती है। गर्भकाल के सुखद अनुभव जन्मोपरान्त बच्चे को सुख एवं सुरक्षा प्रदान करते हैं और बच्चा संसार में अपने अस्तित्व के महत्व का बोध करता है।
Prestige suggestion
प्रतिष्ठा संसूचन
किसी प्रतिष्ठित और विश्वसनीय व्यक्ति की ओर से दिये गए सुझाव, अभिमत, प्रोत्साहन या आदेश जिन्हें अपेक्षाकृत तत्परतापूर्वक स्वीकार कर लिया जाता है और उनका अनुपालन भी किया जाता है।
Preventive case work
निवारक केस-कार्य निरोधक केस-कार्य
व्यक्तियों, परिवारों तथा अभिभावकों को प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दी जाने वाली वे परामर्श सेवाएं जिनका उद्देश्य सेवार्थियों को समस्याग्रस्त होने से बचाना एवं समस्याओं का स्वतः हल करने के योग्य बनाना है।