एक या एक से अधिक प्रोफाज़ जीनों की अभिव्यक्ति से परपोषी कोशिका के लक्षणप्रारूप (फीनोटाइप में अंतर आ जाना ।
Phenetic
फेनेटिक
वर्गिकी आधार पर ऐसा संबंध जो पूर्वजता के बजाय समग्र बन्धुता या सादृश्य पर आधारित होता है ।
Phenol coefficient
फ़ीनोल गुणांक
वह संख्या जो किसी फ़ीनोलिक संरमणहारी की प्रतिसूक्ष्म जीवी सक्रियता की सूचक है तथा मानक अवस्थाओं में फ़ीनोल के सापेक्ष होती है और जिसका निर्धारण रीडील-वाल्कर अथवा चिक-मार्टिन परीक्षण से किया जा सकता है ।
Phenotype
लक्षणप्ररूप, फ़ीनोटाइप
किसी जीव के बाह्य आकृतिक और क्रियात्मक लक्षणों का प्ररूप ।
Phosphatase
फ़ॉस्फेटेस
फ़ॉस्फोरस युक्त कार्बनिक यौगिकों से फॉस्फोरस को अलग करने वाला एन्ज़ाइम ।
Phosphatase test
फ़ॉस्फेटेस परीक्षण
दूध के पास्तेरीकरण की दक्षता मालूम करने का परीक्षण, जो फ़ॉस्फेटेस एंजाइम की ताप अस्थिरता पर आधारित है ।
Phosphoglycerides
फ़ॉस्फ़ोग्लिसेराइड्स
ग्लीसेरोल ऐस्टर श्रृंखलित ऋण श्रृंखला वसीय अम्ल ।
Phosphorylation
फ़ॉस्फ़ोरिलेशन
किसी यौगिक में फ़ॉस्फेट समूह का जुड़ जाना ।
Photoautotroph
प्रकाशस्वपोषी
वह जीव जो प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करता है तथा कार्बन डाईऑक्साइड के कार्बन को एक मात्र स्त्रोत के रूप में उपयोग करता है ।
Photolithotroph
प्रकाश-अकार्बनिक पोषी
ऐसा जीव जो अकार्बनिक माध्यम में बढ़ता और प्रकाश से ऊर्जा लेता है ।