logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

outdoor activities
बाह्य क्रिया
पाठशाला में कक्ष से बाहर की जाने वाली क्रियायें जो प्रायः छात्रों की अपनी नियमित विषयों से संबंधित क्रियाओं से भिन्न होती हैं।

outdoor education
बहिश्शाल शिक्षा
कक्षा के वातावरण से बाहर, किसी भी स्थान पर दी जाने वाली शिक्षा। ऐसा अधिकांशतः इतिहास, पुरातत्व तथा भूगोल आदि विषयों में किया जाता है।

outdoor school
विवृतस्थाव विद्यालय
ताजी हवा और धूप का अधिकतम लाभ उठाने के उद्देश्य से खूले मैदान में ली जाने वाली विशेष कक्षाओं का विद्यालय। इनमें बालकों को आहार के साथ-साथ उनकी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य आदि की वैज्ञानिक परिस्थितियाँ प्रदान की जाती हैं।

over achievement
अत्युपलब्धि
किसी बालक की सामान्य अभिक्षमता परीक्षण द्वारा दर्शायी गई शैक्षिक उपलब्धि से अधिक स्तर की उपलब्धि।

over age class
अधिकायु कक्षा
एक श्रेणी के सामान्य आयु वाले बालकों से अधिक आयु वाले बालकों के लिए विशिष्ट कक्षा।

over inhibited child
अत्यवरूद्ध बालक
वह बालक जिसके अन्तर्मन में किसी इच्छा या तथ्य का इतना अधिक दमन हुआ हो कि वह सामान्य उद्दीपनों के प्रति कोई प्रतिक्रिया न करे।

over involved parents
अतिलिप्त माता-पिता
अपने बच्चों की आवश्कताओं और इच्छाओं का वांछित मात्रा से अधिक ध्यान रखने वाले माता-पिता।

over learning
अत्यधिगम
तत्काल पुनः स्मरण या किसी विशिष्ट कौशल स्तर के तत्काल निष्पादन के लिए वांछनीय अभ्यास से अधिक अभ्यास के फलस्वरूप हुआ अधिगम।

over protected child
अतिरक्षित बालक
वह बालक जो माता-पिता द्वारा इतना अधिक संरक्षित हो कि उसे सामान्य विकास के लिए आवश्यक कठिनाइयों तथा समास्याजनक परिस्थितियों से प्राप्त अनुभवों के अवसर न मिल पायें। ऐसा बालक आत्मनिर्भर नहीं बन पाता।


logo