अंगिवाद
1. जीवन की व्याख्या के लिए प्रयुक्त एक सिद्धांत जो यह मानता है कि जीवन अवयव-व्यवस्था या आंगिक संगठन का परिणाम है, न कि शरीर के किसी एक घटक का कार्य।
2. यह धारणा कि समाज व्यष्टियों से ऊपर के स्तर का एक अंगी है अथवा जीव-देह के सदृश है और जन्म, परिपक्वता तथा मृत्यु की विभिन्न अवस्थाओं में से गुजरता है।
Organon
आन्वीक्षिकी, ऑर्गेनन
अरस्तू की तर्कशास्त्र-संबंधी रचनाओं के समूह को टीकाकारों द्वारा दिया गया नाम। इस नाम के मूल में यह विचार था कि तर्कशास्त्र स्वयं न विज्ञान है, न कला, और न दर्शन, बल्कि सभी शास्त्रों को छानबीन ('अन्वीक्षा') की प्रणाली प्रदान करने वाला अर्थात् साधन-शास्त्र है।
Original Sin
आद्यपाप, मूलपाप
ईसाई धर्म की मान्यतानुसार ईश्वर ने प्रथम मानव (आदम और हव्वा) को उत्पन्न किया और 'ईडन गार्डन' के स्वर्गिक सुख में रखा था, परन्तु 'शैतान' के बहकावे में आकर उन्होने 'निषिद्ध फल' खा लिया अर्थात् ईश्वर की आज्ञा की अवहेलना की। यही मूल पाप है जिसका प्रत्येक व्यक्ति भागीदार है।
Ostensible Object
निर्दिष्ट वस्तु
वह वस्तु जो ज्ञान-क्रिया या संवेदन में प्रकट होती है, भले ही उसका वस्तुतः अस्तित्त्व न हो।
Ostensive Definition
निदर्शनात्मक परिभाषा
किसी (व्यक्तिवाचक या जातिवाचक) नाम (प्रायः नए) का अर्थ बताने का एक तरीका, जिसमें नाम के उच्चारण के साथ-साथ उस वस्तु को दिखाया जाता है या उसकी ओर इशारा किया जाता है जिसका वह नाम होता है।
Ostensive Proposition
निदर्शक प्रतिज्ञप्ति
वह प्रतिज्ञप्ति जो तात्कालिक अनुभव को व्यक्त करती है; जैसे 'यह लाल है'।
Ought' Judgement
कर्तव्यता-निर्णय
वह निर्णय जिसके द्वारा कोई कर्तव्य बताया जाता है, जैसे `सच बोलना चाहिए।`
Ousia
सत्ता, सार
अरस्तू द्वारा विशिष्ट अस्तित्ववान वस्तु के लिये प्रयुक्त पद। उसने इसे 'प्रथम तत्व' कहा है।
Outer Intention
बाह्य अभिप्राय
नीतिशास्त्र में दो प्रकार के अभिप्राय होते हैं। आंतरिक और बाह्य। बाह्य अभिप्राय वे हैं जो प्रत्यक्ष हैं। जैसे : पानी में डूबते हुए मनुष्य को बचाने में बाह्य अभिप्राय उसकी सहायता करना है।
Outness
बाह्यता
बर्कले के अनुसार, बाहर, दूरी पर या दिक् में स्थित होने का प्रत्यय या अनुभव। ह्यूम के अनुसार, दूरी। हैमिल्टन के अनुसार, वास्तविक वस्तु जगत् में चेतना से बाहर होने की अवस्था।