logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Electrical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mean British thermal unit
मध्य ब्रिटिश ऊष्मा मात्रक
ऊष्मी की इकाई। एक पौंड पानी का 32°F से 212°F तक तापमान बढ़ाने के लिए ऊष्मा का 1/180 वाँ अंश।

Mean voltage
माध्य वोल्टता
आवेशन अथवा विसर्जन के समय वोल्टता का माध्य मान।

M.K.S. µ units (Meter, kilogram, second, electromagnetic system of units)
(मात्रकों की मीटर, किलोग्राम, सैकंड, विद्युत चुंबकीय पद्धति)
एम.के.एस.म्यू. मात्रक
भैतिक इकाई पद्धति, जिसमें मीटर, किलोग्राम, सैकंड मूल मात्रक हों तथा जिसमें विशिष्ट चुंबकशीलता की मात्रक इस प्रकार हो कि मुक्त आकाश की विशिष्ट चुंबकशीलता संख्यात्मकतः 10⁻⁷ के बराबर हो। इस पद्धति मे व्यावहारिक मात्रकें एम्पियर, ओम, वोल्ट जूल, हेनरी एवं फेराड होती हैं।

Mean value (of a periodic quantity)
माध्य मान (आवधिक राशि का)
किसी आवर्त काल में किसी राशि का माध्यमान।

Mechanical force
यांत्रिक बल
वह भौतिक बल, जिसके कारण किसी वस्तु की विराम या गतिक अवस्था में परिवर्तन अथवा विरुपण होता है।

Mechanical rectifier
यांत्रिक दिष्टकारित्र
ऐसा दिष्टकारित्र, जिसमें तूल्यकालिक घूर्णी या दोलक दिक्परिवर्तन का उपयोग प्रत्यावर्तित अर्थ तरंगों को उलटने के लिए होता है।

Meg or Mega
मेग या मेगा
दस लाख गुणा दर्शाने वाला पूर्व निर्धारित शब्द।
मेगा ओम = दस लाख ओम
मेगा वोल्ट = दस लाख वोल्ट
मेगा या मेग का चिह्न M से दर्शाते हैं।

Mesh connection/Delta connection
अर्त्योजन संबंधन/ ∆ संबंधन
अनेक अवयवों के संबंधन का एक तरीका, जिसमें अवयव संवृत श्रेणी से जुड़े होते हैं। तीन अवयवों के इस प्रकार के संबंधन को त्रिकोण संबंधन या ∆ संबंधन भी कहते हैं।

Metal rectifier
धातु दिष्टकारी
ऐसा दिष्टकारी, जिसमें दो धातु लगी होती हैं। इसमें आक्साइड की पतली परत या उनमें से किसी एक को यौगिक द्वारा अलग किया जाता है।

Mesh connection
पाश संबंधन
बहुकला प्रणाली में कुंडलियों का संबंधन श्रेणी में इस प्रकार किया जाता है कि उससे एक संवृत परिपथ बन जाए। 3-फेज पद्धति में यह संबंधन ∆ कहलाता है।


logo