logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Master gauge
महा प्रमापी
इस प्रमापी की मापने वाली विमायें अवयव की भौतिक विमाओं के यथासंभव बराबर होती है। इस प्रमापी की सहायता से अन्य प्रमापियों एवं विमाओं को जांचा जाता है।

Master oscillator
मुख्य आस्सीलेटर / दोलित्र
रेडियो टेलीफोन संचरण परिपथ में एक छोटा अतिरिक्त आडियन जोकि ग्रिड परिपथ को उत्तेजित करने के वास्ते शक्ति सप्लाई करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Master scheduling
प्रमुक अनुसूचन
किसी अवधि के लिये प्राथमिकता के आधार पर उत्पादन की समग्र आयोजना।

Master switch
मुक्य स्विच
(1) वह स्विच जो दूसरे स्विचों के प्रकार्यों को नियंत्रित करता है।
(2) वह स्विच, जो विद्युत नियंत्रक के संपर्कों तथा सहायक युक्तियों के प्रकार्यों को नियंत्रित करता है।

Match plate
सुमेल पट्टिका
अधिक उत्पादन हेतु प्रयोग की जाने वाली एक धातु अथवा लकड़ी की पट्टी जिस पर प्रतिरूपों को रखकर की साँचे एक साथ बनाए जाते हैं।

Material cost
सामग्री लागत
उत्पाद में प्रयुक्त समान की कीमत।

Material requirements planning
अपेक्षित सामग्री आयोजना
उत्पादन में प्रयुक्त पदार्थों को मात्रा, गुणता तथा समय की आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया।

Maximum starting current
अधिकतम प्रवर्तन धारा
वह अधिकतम मान जहाँ तक मोटर की प्रवर्तन धारा पहुँच जाती है। कुछ मोटरों में यह धारा पूर्ण धार की चार और पांच गुने तक होती है।

Mean effective pressure
माध्य प्रभावी दाब
यह वह काल्पनिक स्थिर दबाव है जो पिस्टन पर पूरे स्ट्रोक में यदि दबाव डाले तो उतना ही कार्य देगा जितना कि वास्तविक अवस्थाओं में मिलता है।

Meantime between failure
अंतर विफलता औसत काल
मरम्मत योग्य उत्पाद के जीवन काल में प्रदर्शित स्थिर न्यूनतम विफलता दर का व्युतक्रम।


logo