logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Lead time
अग्रिम काल
किसी कार्य को करने से पूर्व उसकी तैयार के लिए दिया जाने वाला समय।

Leading axle
अग्र धुरी
चल इंजन की अगली धुरी।

Leading spring
अग्र स्प्रिंग
चल इंजन और वैल्लक स्टॉक के अगले पहियों के धुरी - पेटियों को धारण करने वाली स्प्रिगें।

Leaf
पत्ती
पतली प्लेट, जो पटलित कमानी का हिस्सा होती है।

Leaf hand drill
वामहस्थ बरमा
इस प्रकार का बरमा तभी काटता है जब इसे दक्षिणावर्त दिशा में घुमाया जाता है। इनका उपयोग विशेष परिस्थिति में तभी क्या जाता है जब बहु- बरमा - धारकों में प्रयुक्त बरमों के मध्य केन्द्रिक दूरी बहुत पास - पास हो और ऐसी स्थिति में गरारियों का इस्तेमाल किया जाता है जोकि एकान्तर बरमों की दिशा को बदल सकें।

Leaf spring = laminated spring
पत्ती कमानी/पत्ती स्प्रिंग
वकृत कमानी, जिसमें पतली पत्तियां एक दूसरे पर चढ़ी होती है और जो एक समान सामर्थ्य वाली धरण या प्रास का काम करती है।

Leak off
अपक्षरण
तरल, जो क्षरणरोधी - पेटी से क्षरित होता है।

Learning curve
कौशल अध्ययन वक्र / अधिगम वक्र
समय के सापेक्ष अभ्यास से अर्जित कौशल को व्यक्त करने वाला आरेखीय निरूपण।

Left - hand engine
वामावर्त इंजन
क्षैतिज इंजन, जो सिलिंडर की ओर से देखने पर गतिपालक चक्र के बांई ओर लगा दीखता है।

Left - hand screw
वामावर्त पेंच
पेंच, जो वामार्वत दिशा में घूमने से आगे बढ़ता है।


logo