अंतराक्षेत्रीय मृदाएँ
मृदा वर्गीकरण की आनुवंशिक प्रणाली के तीन उच्च मृदा क्रमों में से एक। इन मृदाओं में सुविकसित प्रोफाइल के वे लक्षण पाए जाते हैं जिनमें मृदा रचना कारकों का (मूल पदार्थ, स्थलाकृति, जलवायु, वनस्पति आदि) स्पष्ट प्रभाव झलकता है।
Intrusive rocks
अंतर्वेधी शैल
भू-पृष्ठ में गलित मैग्मा के धीरे-धीरे ठंडा होने पर निर्मित शैल।
Ion
ऑयन
वह परमाणु जिसने किसी इलेक्ट्रॉन (धनायन) या प्रोटॉन (ऋणायन) के नष्ट होने पर विद्युत आवेश अर्जित कर लिया हो।
Iron oxides
लौह ऑक्साइड
लौह ऑक्साइडों तथा हाइड्रॉक्साइडों का समूह नाम। कभी-कभी इन्हें 'मुक्त लौह ऑक्साइड', सेस्क्विऑक्साइड या 'जलीय ऑकसाइड' भी कहते हैं।
Iron pan
लौह पटल
लौह-ऑक्साइड से कठोरीभूत मृदा परत।
Isobar
समभारिक परमाणु
ऐसा न्युक्लाइड समूह जिसके केंद्रक में न्यूट्रॉन तथा प्रोटान की संख्या बराबर होती है।
Isomer
समावयवी आइसोमर
दो या अधिक न्यूक्लाइड जिनके केंद्र में समान संख्या में न्यूट्रॉन होते हैं।
Isomorphous substitution
समाकृतिक प्रतिस्थापन
क्रिस्टल संरचना को अपघटित या उसमें कोई विशेष परिवर्तन किए बिना किसी एक परमाणु के द्वारा समान आकार वाले दूसरे परमाणु का प्रतिस्थापन।
Isopleth map (isoline)
समानरेखा मानचित्र (सममान रेखा)
वह मानचित्र जिसमें समगुणी बिंदुओं को मिलाने वाली रेखाओं के संदर्भ में किसी गुण विशेष के वितरण को प्रदर्शित किया गया हो।
Isotone
समन्यूट्रॉन
ऐसा न्यूक्लाइड जिसके केंद्रक में न्यूट्रॉनों की संख्या समान किंतु प्रोटॉनों की संख्या में अंतर हो।