logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Inventory
माल, स्टाक, मालसूची
स्टोर अथवा स्टाक में रखी उपयोग वस्तुओं की विवरणी।

Inverse piezo - electric effect
व्युत्क्रम दाब वैद्युत प्रभाव
परावैद्युत क्रिस्टली पदार्थों में विद्युत क्षेत्र द्वारा उत्पन्न विकृति। यह विकृति विद्युत क्षेत्र के समानुपाती होती है।

Irreversibility
अप्रतिक्रम्यता
निकाय की वह स्थिती जब किसी प्रक्रम को विपरीत दिशा में सम्पादित करने के बाद निकाय और परिवेश अपनी प्रारम्भिक अवस्था में न आ सके। सभी प्रक्रम वस्तुतः अप्रतिक्रम प्रक्रम होते हैं।

Isentropic efficiency of a turbine
टरबाइन की समएंट्रापी दक्षता
काल-गति अध्ययन में वह कालावधि जो वास्तविक संक्रिया में नहीं लगती।

Isentropic efficiency of compressor
सम्पीड़क की समएंट्रोपी दक्षता
सम्पीड़क के लिये आवश्यक समएंट्रोपी कार्य और वास्तविक कार्य का अनुपात।

Isentropic process
समएन्ट्रॉपी प्रक्रम
वह प्रक्रम जिसमें एन्ट्रॉपी अपरिवर्तित रहती है।

Isolated system
विलग निकाय / विलगित निकाय
1. वह निकाय जिसकी परिसीमा से न तो द्रव्यमान का और न ही ऊर्जा का अंतरण सम्भव है।
2. वह निकाय जिसकी वातावरण से किसी भी प्रकार की अन्योन्य क्रिया नहीं होती ।

Isolation
पार्थक्य
प्रतिस्कंदी आधार के प्रयोग द्वारा तन्त्र में उत्पन्न उत्तेजन के प्रभाव को कम करना।


logo