logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Holozoic
पूर्णजान्तविक, प्राणिसमभोजी
प्राणियों के समान ठोस आहार ग्रहण करने वाले जीव ।

Homograft
समरोपण
एक जाति के प्राणी के ऊतकों से प्राप्त ऊतक कलम का उसी जाति के प्राणी में रोपा जाना ।

Homologous
समजात
प्ररूप अथवा जाति के संदर्भ में समान ।

Homomultimeric proteins
समबहुलीय प्रोटीन
समरूपी उपएकक वाली प्रोटीनों में से कोई एक ।

Homothallic
समजालिक
क्लोन संवर्धन में लैंगिक रूप से जनन करने वाला शैवाल ।

Horizontal resistance
क्षैतिज प्रतिरोध
रोगजनक प्रजाति के प्रतिरोध की डीग्री । जानपदिक रोग के संदर्भ में रोगजनक की सभी प्रजातियों के विरूद्ध प्रतिरोध की क्षमता ।

Hormocyst
हॉर्मोसिस्ट
स्थूल भित्ति द्वारा आवृत हार्मोगोनियम ।

Host
परपोषी, पोषी
वह जीव जो दूसरे जीव को आश्रय और पोषण देता है ।

Hot spot
तप्तस्थल
कोई स्थल जिस पर उत्परविर्तन (या पुनर्योजन) की बारम्बारता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है । अथवा यह स्थान जहाँ संक्रामक जीवन की अधिकतम संख्या होती है ।

House keeping (consitutive)gene
निर्वाही (अवयवी) जीन
सभी कोशिका प्ररूपों के कार्यरत रहनें के लिए आवश्यक मूलभूत प्रकार्य उपलब्ध कराने वाली जीनें जो सिद्धांततः जहाँ सभी कोशिकाओं मे अभिव्यक्त होती है।


logo