logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Hit and miss governing
हिट तथा मिस अधि-नियंत्रण
अधिनियंत्रण की यह विधि गैस इंजनों में काम आती है। इस विधि में गवर्नर द्वारा तेल किसी चक्र में जाना बन्द हो जाता है जिसे हम मिस कहते हैं। इस स्थिति में इंजन निष्कार्य चक्र करेगा।

Hold
धारण
काल-गति अध्ययन में एक आधारभूत तत्व, जिसमें हाथ से एक निश्चित स्थिति एवं स्थान पर वस्तु को थामे रखा जाता है।

Hole basis limit system
छिद्रधारित सीमा प्रणाली
इस प्रणाली में प्रत्येक छिद्र की न्यूनतम सीमा बेसिक रहती है अर्थात छिद्र का अभिकल्प साइज रहता है और शाफ्ट की छूट में और मेलक अव्यवों की सहिष्णुता में परिवर्तन करके अपेक्षित फिट प्राप्त की जाती है।

Horizontal integration
समानान्तर एकीकरण
समान उद्योगों को मिलाकर एक संस्थान का निर्माण करना जैसे देश की अधिकांश चीनी मिलें।

Hot hardness
तप्त कठोरता
औजार धातु का वह गुण जिसके कारण उन्नत ताप पर वह अपनी कठोरता बनाये रखता है।

Hub
हब
चक्राकाकर अवयवों का केंद्रीय भाग जिसके अन्दर शैफ्ट या धुरी लगी होती है।

Humidification
आद्रीकरण
वायु में आर्द्रता बढ़ाने का एक प्रक्रम।

Hydreulic accumulator
द्रवचालित संचायक
द्रवचालित मशीनों में जैसे क्रेन, लिफ्ट, प्रेस आदि में प्रयोग होने वाले जल को एकत्र करने की व्यवस्था को द्रवचालित संचायक कहते हैं।

Hydraulic crane
द्रवचालित क्रेन
इसका प्रयोग भारी बोझ उठाने के लिये किया जाता है। यह एक द्रवचालित यंत्र है।

Hydraulic efficiency
जलीय दक्षता
इसकी परिभाषा इस प्रकार है। मैनोमीट्री दाबोच्चता। नोदक द्वारा जल को प्रदायित दाबोच्चता।


logo