logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Feed fingers
प्रभरण अंगुली
मशीन में औजार या कार्य को प्रभरित करने की एक युक्ति। स्वतः पेंच मशीन में यह एक स्लीव खांचेदार नली होती है। यह अपने अन्दर जाने वाली छड़ को भींच लेती है। यथा समय यह अंगुली छड़ को पकड़कर उसे आगे की ओर सरकाती है ताकि अगले कृत्यक के लिये उसे मशीनित किया जा सके।

Feed gear
प्रभरण गरारी
प्रभरण दण्ड को चलाने एवं प्रभरण दर को नियंत्रित करने में प्रयुक्त होने वाली गरारी को प्रभरण गरारी कहते हैं।

Feed machanism
प्रभरण यंत्रावली
इस यंत्रावली में लगी गरारियों पेंच या अन्य प्रक्रियों की सहायता से यह औजार को कार्य तक या कार्य को औजार तक नियंत्रित प्रभरण प्रदान करती है।

Feed rod or lead screw
प्रभरण दंड या अग्रण पेंच
खराद में प्रयुक्त एक युक्ति जोकि औजार - काठी को पेंच कर्तन संक्रिया के दौरान चलाती है।

Feed screw
प्रभरण पेंच
एक सहायक अग्रण पेंच जोकि खराद में औजार के रेखीय अग्रेषण के लिये लगाया जाता है अग्रण पेंच को दूसरे प्रकार के घिसाव से बचाया जाता है। ताकि पेंच काटने के लिये इसे ठीक प्रकार से प्रयोग किया जा सके।

Feed spindle or shaft
प्रभरण तर्कु या शाफ्ट
एक लम्बाई नुमा शाफ्ट जो प्रायः खराद मशीन से सामने या कभी - कभी तल के मध्य होती है जिसके द्वारा काठी को उपयुक्त दिशा में घुमाया जा सकता है।

Feed water
प्रभरण जल
वह जल जो वाष्पित जल की पूर्ति केलिये बॉयलर को सप्लाई किया जाता है।

Feed water filter
प्रभरण जल छन्नक
वह उपकरण, जिसमें प्रभरण जल फलौलेन या टर्किस टॉक्ल द्वारा ढके छन्नकों में से गुजरता है जिससे ग्रीज अलग हो जाती है। यह छन्ने जोड़ों में लगे होते हैं ताकि इनकी सफाई आसानी से की जा सके।

Feed water heater
प्रभरण जल तापक
वह उपकरण, जो बॉयलर प्रभरण जल के तापक्रम को भाप तपित कुण्डिलयों द्वारा अथवा भाप फुहार के सीधे सम्पर्क से बढ़ाता है। इस कार्य के लिये प्रायः रेचित भाप प्रयोग की जाती है।

Feed water valve or cock
प्रभरण जल वाल्व या कॉक
लोकोमोटिव में कॉक या वाल्व का एक विन्यास जिसमें टेंडर पाद - पट्टिका के ऊपर लगे लीवर या पहिये में एक हैंडल लगा होता है जिसकी सहायता से टेंडर से पानी की सप्लाई बंद की जा सके।


logo