जीव को प्रभावित करने वाली समग्र बाह्य परिस्थितियाँ।
Enzyme
एन्जाइम
जीवों के शरीर में स्वाभाविक रूप में विद्यमान विशिष्ट कार्य वाले जटिल कार्बनिक पदार्थ जो शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं में उत्प्रेरक (केटेलिस्ट) का कार्य करते हैं। उदाहरण - जाइमेज़।
Eosinophilic meningoencephalitis
इओसिनरागी तानिकामस्तिष्कशोथ
पूर्वी और दक्षिण एशिया में आम रोग जो संभवतः एजिओस्फॉन्गिलस कैन्टोनेन्सिस के कारण होता है।
Epiboly
अध्यरोहण
कंदुकन (gastrulation) का एक प्रकार जिसमें बाह्य त्वचा बढ़ते-बढ़ते अंतस्त्वचा को ढक लेती है।
Epicharinema
एपीकैरिनिमा
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। इसमें देह लंबी तथा पतली होती है। शीर्ष क्षेत्र पृष्ठाधर रूप से चपटा; द्विक छिद्र अनुदैर्ध्य; शूकिका लंबी (38-52 मि.मी.); पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि आंत्र पर चढ़ी हुई; लंबी पूंछ; पीछे की ओर निकली पर्शुका जैसी धारियोँ वाली पालियुक्त प्रपुटी होती है।
Epicuticle
अधिक्यूटिकल
चार स्तर वाले तंत्र के अंतर्गत क्यूटिकल का सबसे बाहरी स्तर (तीन स्तर वाले तंत्र के वल्कुट स्तर के समान)।
Epideictic
एपीडीक्टिक
किसी जाति के सदस्यों (जीवों) के समष्टि घनत्वों का नियमन करने के लिए उनके द्वारा उत्पन्न सामायनिक सूचक।