logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Embossing
सम्मुद्रण
ढलाइयों और आभूषणों के ऊपर डाई अथवा सांचे द्वारा उभरी आकृतियां बनाना।

Emergency brake
आपातकालीन ब्रेक
यह ब्रेक सामान्यतः मुख्य ब्रेक के अतिरिक्त होता है तथा इसका प्रयोग सामान्यतः मुख्य ब्रेक के विफल होने पर ही होता है।

Emery
एमरी
यह काले रंग की दानेदार कोरण्डम की एक प्रकार है। कठोरता में हीरे के बाद इसी का नम्बर आता है। इसका प्रयोग अपघर्षण में किया जाता है।

Emery buff
एमरी बफ
वह रोलर, जिसके परिधि एवं पार्श्व पृष्ठ पर एमरी चूर्ण चिपका होता है। इसे धात्विक अवयवों को चमकाने के लिए प्रयोग करते हैं।

Emery grinder
एमरी अपघर्षित्र
यह एक अपघर्षक मशीन होती है जिसमें एमरी पहिए लगे होते हैं।

Emery paper
एमरी कागज
एमरी चूर्ण चिपका हुआ मजबूत कागज।

Emery paste
एमरी पेस्ट
पालिस करने वाला पदार्थ जिसमें ग्रीज के साथ बारीक एमरी पाउडर मिला रहता है।

Emery wheel
एमरी - पट्टिया / चक्र
वह ठोस पहिया, जिसके पृष्ठ पर एमरी चूर्ण चिपका होता है। यह धात्विक अवयवों को अपघर्षित या औजारों को तेज करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Emissive power
उत्सर्जक शक्ति
सम्पूर्ण तरंग लम्बाई परास पर इकाई पृष्ठ क्षेत्रफल तथा इकाई समय में पृष्ठ द्वारा सभी दिशाओं में उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा।

Emissivity
उत्सर्जकता
समान ताप पर किसी पृष्ठ से होने वाले सम्पूर्ण विकिरण तथा कृष्णिका से होने वाले सम्पूर्ण विकिरण का अनुपात।


logo