जलवायु अनुक्रम (क्लाइमोसीक्वेंस)
ऐसी संबद्ध मृदाओं का अनुक्रम जो मृदा निमयिक कारक के रूप में मुख्यतः जलवायु भिन्नता के कारण एक दूसरे से भिन्न होती हैं।
Clinosequence
क्लाइनोअनुक्रम
ऐसी संबद्ध मृदाओं का समूह जो मुख्यतः ढाल प्रवणता के कारण एक दूसरे से भिन्न होती हैं।
Clod
ढेला
मृदा का कृत्रिम रूप से निर्मित संहत और संसक्त पिंड जो बहुत अधिक गीली या बहुत अधिक सूखी मिट्टी की जुताई अथवा खुदाई से बनता है।
Coarse fragments
मोटे खंड
शैल खंड और / या खनिज कण जिनका व्यास 2 मि. मी. से अधिक होता है।
Coarse texture
स्थूल गठन
1. बहुत बारीक बलुई दुमट को छोड़कर बालू, दुमटी बालू और बलुई दुमट मृदाओं द्वारा प्रदर्शित गठन।
2. इसमें अत्यंत बारीक बलुई दुमट मृदा गठन को छोड़कर बालू, दुमटी बालू, बलुई दुमट मृदाएँ शामिल हैं। कभी-कभी इनका उपविभाजन बलुई तथा मध्यम स्थूल गठन वाले वर्गों के रूप में भी किया जाता है।
Coastal alluvium
तटीय जलोढक
इन मृदाओं पर समुद्री जल, लवण, गठनगत बलुई दुमट, अत्यधिक अपवाह, अल्प जलधारण क्षमता, अल्प पादप पोषकों का प्रभाव पड़ता है।
Coating
विलेपन (कोटिंग)
किसी पदार्थ की वह परत जो किसी पृष्ठ को पूर्णतः या आंशिक रूप से ढक लेती है। कोटिंग का संयोजन विभिन्न प्रकार के पदार्थों (यथा मृत्तिका, लौह, चूने) द्वारा एकल या संयुक्त रूप से होता है।
Cobblestone rounded
गोलाश्मिका
गोल या आंशिक रूप से गोल शैल अथवा खनिज के टुकड़े जिनका व्यास 7.5-25 सेंमी. होता है।
Coefficient of linear extensibility (Cole)
अनुदैर्ध्य प्रसार की गुणांक
किसी ढेले की आर्द्र एवं शुष्क लंबाई के बीच के (उसकी शुष्क लंबाई के प्रति) अंतर तथा उसका अनुपात। (एल. एम. एस. डी.) / एल. डी. जब एल. एम. लंबाई जिसमें आर्द्र का अर्थ 1/3 बार तनाव तथा शुष्क का अर्थ वायु शुष्क है।