मूल प्रविष्टियों की एक बही जिसमें नक़द प्राप्तियों और भुगतानों का अभिलेख रखा जाता है।
Cash budget
नक़दी बजट
किसी आगामी अवधि में होने वाली नक़द प्राप्तियों, किए जाने वाले भुगतानों तथा अवधि के अंत में संभावित रोकड़ बाक़ी का अनुमान।
Cash discount
नक़दी बट्टा, रोकड़ बट्टा
ख़रीदे गए माल की क़ीमत का तुरंत भुगतान कर देने पर विक्रेता द्वारा ख़रीदार को दी गई छूट।
Cash flow
नक़दी प्रवाह
कंपनी के लाभों और मूल्यह्रास के लिए विनियोजित निधियों का योग। इस रूप में यह कंपनी द्वारा जनित वह राशि है जो संयंत्र और उपस्कर के आधुनिकीकरण और विस्तार में निवेश के लिए तथा कार्यशील पूँजी के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है।
Cash in hand
हाथ रोकड़, रोकड़ शेष
करेन्सी, परक्राम्य चैक आदि के रूप में प्रतिष्ठान के पास मौजूद नक़दी।
Cash in transit
मार्गस्थ रोकड़
एक पक्ष द्वारा किसी अन्य पक्ष को भेजी गई अथवा उससे मिलने वाली नक़द राशि या चैक जो अभी अपने गंतव्य पर न पहुँचकर कहीं मार्ग में है।
Cash memo
कैश मीमो, रोकड़ पर्ची
नक़द भुगतान करके माल लेने वाले ग्राहक को विकेता द्वारा दी गई पर्ची जिसमें वस्तु का नाम, मात्रा, दर और बिक्री-क़ीमत आदि का उल्लेख रहता है।
Cash on delivery
सुपुर्दगी-पर अदायगी
बिक्री की एक शर्त जिसके अनुसार ख़रीदार को माल की सुपुर्दगी लेते समय कुल क़ीमत का भुगतान करना होता है।
Cash reserve
नक़दी रिज़र्व, नक़द आरक्षण
अ - चैक और बैंक ड्राफ्टों के भुगतान तथा अन्य माँगों को पूरा करने के लिए बैंक द्वारा रखी गई रोकड़।
आ - किसी प्रतिष्ठान द्वारा दैनंदिन व्यवहार के लिए रखी गई रोकड़।
Cash sale
नक़द बिक्री
अ - (व्यपार) ऐसी बिक्री जिसमें नक़द भुगतान लेकर ही ख़रीदार को माल की सुपुर्दगी दी जाती है।