logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Correlation
सह संबंध
वाक्य में वाक्यांशों का परस्पर संबंध।

Consonants
व्यंजन
वह ध्वनि जिसका उच्चारण करते समय भीतर से आते हुए वायु प्रवाह में मुख विवर के अंदर बाधा उत्पन्न होती है।

Constellations
पुंज / समूह
ऐसा शब्द समूह जो अपनी विशिष्टता के कारण अन्य शब्द समूहों से भिन्न हो।

Contemporary
1. समकालिक
एक ही समय से संबंधित (भाषा आदि)
2. तत्कालीन
वर्तमान काल से संबंधित (भाषा आदि)

Contemptuous
तिरस्कार सूचक
ऐसा शब्द या कथन जो व्यंग्यपरक एवं अपमान सूचक हो।

Content
आशय
किसी भी उक्ति या कथन का ध्वनियों द्वारा गृहीत भाव।

Context
संदर्भ
किसी प्रोक्ति या वाक्य-बंध के वे अंश जो अन्य निश्चित अंशों के बाद और पहले आते हैं।

Contextual Nuance
संदर्भगत अर्थ छाया
शब्द का वह अर्थ जो संदर्भ पर आधारित हो। जैसे- 'बिजली' का अर्थ 'तेज़ लड़की' किसी संदर्भ से ही निकल सकता है।

Contrast
व्यतिरेक
भाषिक इकाइयों (ध्वनियों, शब्दों, अर्थ आदि) में पाई जाने वाली विषमता या भिन्नता।

Contrastive
व्यतिरेकी
व्यतिरेक से संबंधित। देखिए- 'contrast'।


logo