पम्पों की एक प्रकार, जिसमें तरल को विस्थापित करने के लिये अपकेन्द्री बल का उपयोग किया जाता है।
Centrifuge
अपकेन्द्रित
तीव्रगति पर घूमने वाली बेलनाकार युक्ति जो किसी पदार्थ के मिश्रण से उच्चतम घनत्व वाले अवयव को अपकेन्द्रित द्वारा मिलाता है।
Centrode
घूर्णन केन्द्र पथ / सेन्ट्रोड
किसी गतिशील कठोर पिण्ड का तात्क्षणिक घूर्णन केन्द्र बिन्दु पथ।
Charpy impact test
चार्पी संघट्ठ परीक्षण
चार्पी द्वारा विकसित संघट्ट परीक्षण जिसमें एक वी- खांचे वाला मानक प्रतिरूप साधारण आलम्बित धरण की तरह प्रयोग किया जाता है।
Chemical equalibrium
रासायनिक साम्यावस्था
वह अवस्था जिसमें रासायनिक अभिक्रिया प्रतिक्रम रूप में होती है तथा जिसमें क्रियाशील पदार्थों का सांदर्ण समय के साथ परिवर्तित नहीं होता।
Chemical process
रसायन प्रक्रम उद्योग
वे उद्योग जिनमें रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा कच्चे माल को अपेक्षित उत्पादों में बदला जाता है।
Chilled cast iron
शीतित ढलवाँ लोहा
धातु के संचक मे ढाला गया ढलवाँ लोहा। इसका बाहरी पृष्ठ शीतन के कारण कठोर होता है।
Chip
छीलन / चिप
खऱादी / करतन औजार द्वारा हटाई गई धातु। छीलन औजार द्वारा हटाई गई धातु की मोटाई दर्शाती है और यह प्रभरण पर निर्भर करती है।
Chip breaker
छीलन भंजक
लम्बी छीलन को तोड़ने के लिये खरादन औजार के रेक पृष्ठ पर बनाया गया उभार या खांचा।
Chip breaker
छीलन / चिप खण्डक
खरादन प्रक्रम में औजार द्वारा हटाई गई लम्बी छीलन / चिप को छाटो - छोटे टुकड़ों में विभक्त करने की एक युक्ति इस विधि में कर्तन औजार के ऊपर की पृष्ठ पर ठीक कर्तन सिरे के पीछे खांचा बना दिया जाता है इस खांचे की आकृति इस प्रकार बनाई जाती है कि जैसे ही छीलन कार्य से अलग होती है छीलन को तुरन्त मोड़ देता है और इस प्रकार छीलन टूट जाता है। बहुत से मामलों में छीलन खण्डक अलग से बनाकर औजार की ऊपरी पृष्ठ पर बांध दिया जाता है तथा यह उपरोक्त खांचे की तरह कार्य करता है। कृपया चित्र - 10 देखें।