logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Biosphere
जीवमंडल
पृथ्वी का वह भाग जहाँ पारितंत्रों (Ecosystem) की क्रियायें चलती है। इसमें तीन प्रमुख आवास होते है - समुद्री, असमुद्री और स्थलीय।

Bipinnate
द्विपिच्छकी
संयुक्त पत्ती जिसके प्राक्ष (rachis) विभाजित हों तथा पत्रक उसके द्वितीयक प्राक्षों पर दो पत्तियों में लगे हों पर लगे हुए पत्रक भी पिच्छाकार हों, जैसे छुईमुई की पत्ती।

Bisexual (hermaphrodite)
द्विलिंगी
दो लिंगो वाला पुष्प जिसमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों विद्यमान हो।

Bivalent
युगली
विन्यास जिसमें समजात गुणसूत्रों का एक युग्म होता हैं।

Black Gram
माप
लेग्यूमिनोसी (पैपिलिओनेटी) कुल के पादप विग्ना मुंगों का सामान्य नाम।

Black Mustard
काली सरसों
ब्रेसिका नाइग्रा का सामान्य नाम।

Bladder
थैली
पौधे का खोखला, फूल सकने वाला भागः जैसे -
1. यूट्रीक्यूलेरिया की जड़ों पर खोखला झिल्लीदार अनुबंध जो जलीय कीड़ो को फंसाने के काम आता हैं।
2. कुछ शैवलों के फ्रौन्ड में इसी प्रकार के अंग, जौ तैरने में सहायता देते हैं।
3. फूला हुआ झिल्लीदार फलावरण, जैसे फाइसेलिस में।

Bleeding
रस स्त्रवण
पौधे के काट या घाव से रस का रिसना।

Blue Green Algae
नील हरित शैवाल
वे शैवाल, जिसमें हरे वर्णक क्लोरोफिल-ए के अतिरिक्त नीला वर्णक फाइकोसाइनिन भी रहता है जिसके वह नील हरित दिखाई देता हैं।

Bombax Malabaricum (b. Ceiba)
बौम्बैक्स मालाबारिकम
बौम्बैक्स की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में सेमल या शाल्मली कहते हैं। इससे एक प्रकार की रूई प्राप्त होती हैं।


logo