लेखक ग्रंथसूची
ऐसी ग्रंथसूची जिसमें लेखक की संपूर्ण कृतियां क्रम से व्यवस्थित की गई हों।
author heading
लेखक शीर्षक, ग्रंथकार शीर्षक
ऐसा शीर्षक जिसके अनुसार लेखक-प्रविष्टि बनाई गई हो।
authorised edition
अधिकृत संस्करण
किसी पुस्तक या रचना के लेखक या उसके अधिकारप्राप्त किया गया संस्करण।
authority file
शीर्षकावली
सूची-पत्र में दिए गए शीषकों की सूची तथा अन्य सूचियों से उन शीषकों के संदर्भ। जैसे-विषय शीर्षकावली, नाम शीर्षकावली आदि।
azure tooling
समरेखीय अलंकरण
एक प्रकार की जिल्द जिसमें सजावट के लिए आड़ी समांतर रेखाओं का प्रयोग किया जाता है।
action period
क्रिया अवधि
समय का खंड विशेष, जिसमें 'स्टोर' से दत्त पढ़े अथवा लिखे जाते हैं।
active element
सक्रिय तत्त्व, सक्रिय अवयव
1. अभिकलित्र का क्रिया शील अवयव।
2. मुख्य निविष्ट संकेत के अतिरिक्त अन्य स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करने वाला परिपथ।
address
1. पता 2. संचय स्थल
अभिकलित्र में पंजी, संचय-स्थान अथवा सूचना-स्रोत को पहचानने के लिए स्वीकृत, संख्यात्मक या अन्य प्रकार के संकेतात्मक नाम, लेबिल आदि।
1. संदेश प्रेषण में संदेश पहुंचने के स्थान का प्रतीकात्मक निरूपण।
2. किसी अनुदेश का संकार्य भाग।
advance feed tape
अग्रिम फीता, अग्रिम टेप
पेपर टेप, जिसके अग्रिम भाग पर उसके आदि या अंत का पहचान सूचक चिह्न हो।
agendum call card
कार्यसूची-बोधक कार्ड
रैखिक पंच प्रोग्राम में प्रश्न-आव्यूह के लुए प्रयुक्त कार्यसूची के एक विषय वाला छिद्रित कार्ड।