logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

acoustic method
ध्वनि- प्रणाली
मूक व्यक्ति को ठीक से बोलना सिखाने और समझाने से संबंधित अध्यापन की एक प्रणाली। इस प्रणाली में यन्त्रों से उत्पन्न ध्वनि कम्पन के माध्यम से श्रवण और स्पर्श की इन्द्रियों को उद्दीप्त और प्रशिक्षित किया जाता है।

adaptive procedure
व्यनुकूली प्रक्रिया
शैक्षिक कार्यक्रमों के लक्ष्य तथा छात्रों की व्यक्तिगत योग्यता के अंतर का ध्यान रखते हुए शैक्षिक स्थिति के अनुकूल या उपयुक्त अपनाई गई पद्धति।

adaptation of instruction
शिक्षण व्यनुकूलन
कक्षा में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत अभिरुचियों, आवश्यकताओं तथा योग्यताओं का ध्यान रखते हुए अध्यापन योजना का समंजन।

adjunct programme
अनुलग्न कार्यक्रम
कक्षा के औपचरिक अध्यापन कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जो किसी विशेष उद्देश्य से बनाया गया हो।

adjustment class
समायोजन कक्षा
पिछड़े छात्रों की कमी पूरी कराने के लिए नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त उपचारात्मक कक्षा।

admission
प्रवेश, दखिला
आवेदक द्वारा किसी विद्यालय अथवा शिक्षा संस्थान में नाम दर्ज करना।

admission examination
प्रवेश-परीक्षा
ऐसी परीक्षा जो किसी शिक्षा संस्था में प्रवेश पाने के लिए सम्पूर्ण या आंशिक आधार मानी जाती है।

adolescence
किशोरावस्था
बाल्यावस्था से यौवनावस्था में पहुंचने के परिवर्तन का काल। यह अवस्था प्रायः 12 वर्ष की आयु तक की मानी जाती है।

adolescent behaviour
किशोर-व्यवहार
किशोरावस्था की द्योतक विशेष क्रियाएं; सामान्यतः ये क्रियाएं उनकी क्रीड़ा, वेशभूषा, पठन-पाठन, मैत्री, काम भाव, बौद्धिक रुचि आदि से संबंधित होती है।

adolescent education
किशोर शिक्षा
किशोरावस्था में दी जाने वाली वह शिक्षा जो व्यक्ति को प्रौढ़ जीवन के उत्तर-दायित्व निभाने के योग्य बना सके।


logo