logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Normal school
नार्मल स्कूल, नार्मल विद्यालय
अध्यापक प्रशिक्षण की वह संस्था जो छात्रों को प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापन के लिए प्रशिक्षित करती है।

Norm referenced grading
मानक निर्देशित श्रेणीकरण
समूह में स्थिति क्रम के आधार पर छात्र की कुल उपलब्धि के अनुसार श्रेणी तथा अक्षर ग्रेड दिए जाने की एक विधि।

Norm referenced measurement
मानक संदर्भित माप
किसी चर का ऐसा मापन जिसमें प्राप्तांकों अथवा उनके वितरण का विश्लेषण सामान्य अथवा मानकीकृत वितरण से प्राप्त मानकों की तुलना के आधार पर किया जाता है। इसमें व्यक्ति का निष्पादन-स्तर उसके समूचे वर्ग निष्पादन सापेक्ष होता है। यह निकष-संदर्भित माप से भिन्न है।

Oblique axis
तिर्यक् अक्ष
निर्देशांक ज्यामिति में वे निर्देश अक्ष जो समकोण पर न कटते हों।

Obstacle sense
बाधा बोध
दृष्टिहीनों में बाधाओं की उपेक्षा करने की योग्यता। इस योग्यता का विकास दृष्टि संवेदना से भिन्न अन्य संवेदनाओं, मुख्य रूप से श्रवण संवेदना पर निर्भर होता है।

Office occupations
दफ्तरी व्याप्तियां, कार्यालय व्याप्तियां
कार्यालय के प्रबंध तथा संचालन से संबंधित पेशे। विशेष रूप से ऐसे व्यवसाय जिन में टंकण, आशुलिपि तथा लेखाकरण के कौशल सम्मिलित होते हैं।

Open air class
मुक्तांगन कक्षा
खुले प्रांगण में लगाई जानेवाली कक्षा जिससे छात्र प्रकृति के निकट रहते हुए अध्ययन कर सके जैसे शांति निकेतन।

Omnibus personality inventory
संग्राही व्यक्तित्व सूची
ऐसी व्यापक व्यक्तित्व प्रश्नमाला, जिसका उद्देश्य व्यक्ति की अधिमान्यताओं, अभिरुचियों, आदतों तथा पसंद-नापसंद आदि के विषय में सूचना प्राप्त करना है। इसका उपयोग निदान तथा मार्गदर्शन के लिए किया जाता है।

One tailed test of significance
एक-पुच्छ सार्थकता परीक्षण
ऐसा सार्थकता परीक्षण जिसमें समूचे वितरण की संभावना सामान्य वितरण वक्र की एक ही दिशा में हो। व्यवहार में यह तभी उपयुक्त होता है जब यह निश्चित हो कि चर का मान यदि बदला भी है तो केवल एक ही दिशा में बदला है जैसे वर्तनी अभ्यास के पूर्व और पश्चात में होनेवाली उपलब्धि-अंतर की सार्थकता जानने के लिए किया गया परीक्षण।

One way booth
एक दिशादर्शी कक्ष
किसी कक्ष में परदा अथवा कांच आदि लगाकर की गई ऐसी व्यवस्था जिसमें प्रेक्षक अथवा प्रयोगकर्ता परदे के दूसरी ओर कार्यरत प्रयोग-विषय को देख सकता है परंतु प्रयोग विषय प्रेक्षक को नहीं देख सकता।


logo