logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Degolding
विस्वर्णन पार्कस प्रक्रम द्वारा सीसे से स्वर्ण को पृथक करना। इसमें जस्ते को गलित सीसे में विलोडित किया जाता है। जिसके फलस्वरूप स्वर्ण के जस्ते के साथ, अंतराधात्विक यौगिक बनते है। ये यौगिक, द्रव-सीसे में अविलेय होते हैं और इनका गलनांक सीसे से अधिक और आपेक्षिक घनत्व सीसे से कम होता है। अतः ये पृथक प्रावस्था बनाते हैं और इन्हें सीसे से पृथक कर लिया जाता है।

Degreasing
विग्रीजन धातुओं के पृष्ठ से खनिज अथवा वनस्पति तेलों और ग्रीजों को दूर करना, विशेष रूप से मशीनन क्रिया के बाद धातुओं पर उपस्थित तेलीय परत को हटाना। धातुओं के विद्युत-लेपन, इनेमलन, वंगन और यशद-लेपन के पूर्व यह क्रिया आवश्यक होती है। विग्रीजन के लिए प्रयुक्त पदार्थ या तो क्षारीय विलयन अथवा कार्बन टेट्राक्लोराइड, ट्राइक्लोरएथिलीन आदि कार्बनिक विलायक होते हैं।

Delayed quenching
बिलंबित शमन किसी धातु की पूरी मोटाई में एक समान ताप उत्पन्न करने के बाद उसे शमन करना। देखिए-- Martempering भी

Deleading
सीसाह्रासन रूपदाओं से अतप्त कर्षण के समय इस्पात पर बनी सीसे की परत को हटाना। इस विधि में सीसा, स्नेहक के रूप मे प्रयुक्त होता है। प्रायः इस्पात की वस्तु को अम्ल में डुबाकर सीसा पृथक किया जाता है।

Delta ferrite
डेल्टा फेराइट देखिए-- Ferrite

Delta iron
डेल्टा लोह देखिए-- Iron के अंतर्गत

Delta metal
डेल्टा धातु ताम्र मूल के दो प्रकार के संघटन वाले मिश्रातु। पहली किस्म में 55% तांबा, 41% जस्ता और 4% लोहा होता है और दूसरी में 60% तांबा, 36% जस्ता, 2% वंग, 1% लोहा और 1% सीसा होता है। दोनों किस्में उच्च तनन सामर्थ्य वाली और संक्षारणरोधी होती हैं। पहली किस्म का उपयोग चादरों, फोर्जनों और मशीन बेयरिगों में और दूसरी किस्म का संचकों, बेयरिंगों और जलयान नोदकों में होता है।

Dendrite
द्रुमाकृति विशेषकर ढली हुई धातुओं को धीरे-धीरे ठंडा करने से वृक्षों या फनों के आकार के क्रिस्टलों का बनना। धातु-क्रिस्टल, नार्मिकों से विशेष दिशाओं के रूप में बढ़ते हैं। बाद में कुछ-कुछ दूरी पर द्वितीयक शाखाएँ बनती हैं और इस प्रकार का कंकाल-क्रिस्टल या द्रुमाकृति बन जाती है। मिश्रातुओं में अंतिम संरचना में कंकाल और मैट्रिक्स के संघटन भिन्न-भिन्न होते है। इस प्रकार की संरचना क्रोडित-संरचना कहलाती है।

Densener
घनित्र ढलाईशालाओं में द्रुतशीतक के रूप में प्रयुक्त धातु का टुकड़ा। धातु को बालू-संच के फलक में प्रविष्ट किया जाता है ताकि उस भाग का द्रुत पिंडन हो सके और यह सुनिश्चित हो सके कि शीतलन, पूरक कुंडिकाओं की ओर हो रहा है।

Deoxidation
विऑक्सीकरण 1. उपयुक्त पदार्थों का उपयोग कर धातुओं अथवा मिश्रातुओं से ऑक्सीजन को पृथक करना। इन पदार्थों को विऑक्सीकारक कहते हैं। इस्पात-निर्माण में इस शब्द का प्रयोग उस प्रक्रम के लिए होता है जिसमें ऐलुमिनियम, मैगनीज, सिलिकन, आदि धातुओं को मिलाकर गलित इस्पात से ऑक्सीजन को पृथक किया जाता है। तांबा और उसके मिश्रातुओं के गलित का विऑक्सीकरण फॉस्फोरस मिलाकर किया जाता है। 2. धातु-परिसज्जन में इस शब्द का प्रयोग रासायनिक अथवा वैद्युत रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा धातु-पृष्ठों से ऑक्साइड फिल्मों को हटाने के लिए होता है।


logo