logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

pertinence factor
प्रासंगिकता गुणक प्रलेखों की छंटाई के परिणाम स्वरूप अस्वीकृत प्रलेखों का पूर्ण प्रलेखों की संख्या से अनुपात।

pertinency
प्रासंगिकता किसी विषय से सम्बन्धित होने का गुण।

phase device
कला युक्ति वर्गीकरण में ऐसी रचना जिसमें मूल केन्द्र को सुस्पष्ट करने के लिए उसी वर्ग का एक और फोकस जोड़ा जाए।

phase relation
कला संबंध वर्गीकरण में सम्मिश्र वर्ग की कलाओं या सम्मिश्र वियोजकों की कलाओं या सम्मिश्र पंक्ति वियोजकों का आपसी सम्बन्ध।

photolithography
फोटोलिथोग्राफी देखिए 'litho-photography'

posteriorising common isolate idea
पश्च स्थापक सामान्य वियोजक सामान्य वियोजक जिसके मुख्य वर्ग के साथ जोड़े जाने से प्राप्त वर्ग उनके पश्चात् आए।

posthumous work
मरणोत्तर कृति, मरणोत्तर प्रकाशन ऐसी रचना या कृति जो लेखक की मृत्यु के पश्चात् पहली बार छपी हो।

postulates for fundamental categories
मूल संवर्ग का अम्युपगम व्यक्तित्व, द्रव्य, ऊर्जा, स्थान और समय नाम की मूलभूत कोटिवां जो केवल पांच ही हैं।

postulates of a basic facet
मूलमुख का अभ्युपगम प्रत्येक विषय में एक मूल मुख होता हैं।

postulates of a sequence within a round
आव्रत में अनुक्रम का अभ्युपगम वर्गीकरण में किसी आवर्त में वियोजक मुखों का क्रम जो अभ्युपगम के अनुसार हो।


logo