किसी सतत चर की आवृत्ति का आरेखीय निरूपण जिसमें प्राप्ताँक भुज पर दिगदर्शित हों और आवृत्ति कोटि पर।
frequency polygon
आवृत्ति, बहुभुज
वह आरेख जो किसी बारंबारता-बंटन के रूप को दर्शाता है। इसमें बारंबारताओं को कोटि तथा वर्ग अन्तराल को भुज पर दिग्दर्शित कर एक ऐसा आरेख बनता है जिसमें शीर्ष-बिन्दुओं को मिला दिया गया हो।
frequency ratio
आवृत्ति अनुपात
अ- किसी बारंबारता-बंटन में किसी वर्ग की बारंबारता और संपूर्ण बारंबारता का अनुपात।
आ- एक प्रकार की सांख्यिकीय अभिव्यक्ति; भाषा के संदर्भ में मानक सारणी में दिखायी गयी बारंबारता की तुलना में किसी विशेष पठन सामग्री में एक शब्द की अनुपाती बारंबारता।
Froebelian occupations
फ्रोबेलियन व्यापृतियां, बालविहार व्यापृतियां
फ्रेडरिक फ्रोबेल द्वारा प्रतिपादित 'फ्रोबेल गिप्ट' के सिद्धांत के आधार पर व्यवस्थित संगठित हस्तपरक क्रियाएं जैसे छिद्रण, सिलाई, आरेखन, बुनाई, मोड़ना, काटना और मृतिका प्रतिरूपण आदि।
frustration tolerance
कुंठा सहिष्णुता
तनाव सह सकने की मात्रा, प्रकृति या अवधि की सीमा जिसको पार करने पर व्यक्तित्व का गंभीर रूप से विघटन हो जाता है। उस सीमा तक पहुंचने से पूर्व इस विघटन को रोकना संभव है।
fundamental education
मूल शिक्षा
नित्य प्रति व्यवहार व प्रयोग में आने वाली आधारभूत शिक्षा, लिखना-पढ़ना तथा गणित के मौलिक प्रत्यय जानने और सिखाने की शिक्षा। इसका प्रयोग अधिकतर प्रौढ़ शिक्षा के संदर्भ में किया जाता है।
fusion plan
संयोजन योजना
विद्यालयी ज्ञान को संगठित करने की ऐसी योजना जिसमें विभिन्न विषयों का स्वतंत्र अस्तित्व मिट कर एक ही संरचना के रूप में उभर कर आए। यह सहसंबंध और अंतर्वलन योजना से भिन्न है क्योंकि उन योजनाओं में भिन्न विषयों का अस्तित्व किसी न किसी रूप में बना रहता है।
game
1. खेल 2. आखेट
1. निश्चित नियमों के अनुसार संगठित खेल क्रियाएं। ये क्रियाएं प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रायः संगठित की जाती हैं। इनमें दल भावना, आत्म नियत्रण, विशिष्ट कौशलों के साथ-साथ प्रत्यक्षीकरण, निर्णयशक्ति तथा साहस आदि चारित्रिक गुणों के विकास का अवसर मिलता है तथा शारीरिक व्यायाम और मनोरंजन भी होता है।
2. वन्य पशुओं-पक्षियों आदि का शिकार।
general course
सामान्य पाठ्यक्रम
अ- एक प्रकार का समन्वेषी पाठ्यक्रम जिसमें अध्ययन विषय की सामग्री मूलतः सूचनात्मक तथा वर्णनात्मक होती है। विदेशी भाषा के सामान्य पाठ्यक्रम में उस भाषा की उत्पत्ति विकास, प्रकृति, सामाजिक संस्था के रूप में भाषा, आदि अध्ययन के विषय होते हैं।
आ- किसी विषय के प्राथमिक ज्ञान का पाठ्यक्रम।
इ- वह पाठ्यक्रम जो सभी छात्रों के लिये निर्धारित हो।
general education
सामान्य शिक्षा
(अ) ऐसी सामान्य शिक्षा जो सभी सामान्य पुरुषों और स्त्रियों को मिलनी चाहिये।
आ- व्यक्ति के जीवन में आने वाली व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं मे सामंजस्य से प्राप्त शिक्षा। सामान्य शिक्षा का उद्देश्य मन का परिष्कार कर उसका संसार से सामंजस्य स्थापित करना होता है।
इ- विशेष शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का अन्य आधारभूत विषयों की आधारभूत शिक्षा जैसे विज्ञान के छात्रों को इतिहास, साहित्य आदि की तथा साहित्य के छात्रों को सामान्य विज्ञान की शिक्षा।