हाई लाइन्स
लाइनों मशीन की किसी त्रुटि के कारण बनी ऊंची नीची मुद्राक्षर पंक्तियां।
hearding
पट विज्ञापन, प्रचार पटल
वह विज्ञापन जो पटल रूप में किसी सार्वजनिक स्थान में लटकाया या गाड़ा जाता है ताकि लोगों का ध्यान सहज ही आकर्षित हो सके।
hokum
होकम
अत्यंत भाबुकतापूर्ण समाचार या लेखन।
hold
होल्ड, रोके रखो
'होल्ड फार रिलीज' का संक्षेप।
hold for release
मुद्रण रोक रखो
समाचार की पांडुलिपि पर सम्पादकीय निर्देश कि समाचार कम्पोज तो कर लिया जाए, किन्तु जब तक प्रभारी सम्पादक आदेश न दे तब तक छापा न जाए।
hold the paper
प्रेस रोको
किसी महत्वपूर्ण समाचार को समन्वित करने के लिए समाचार पत्र की छपाई रोकने का सम्पादकीय आदेश।
hold the press
प्रेस रोको
देखिए 'hold the paper'
hole
रिक्त स्थान
वह स्थान जो पृष्ठ को चेस में कसने के बाद या पृष्ठ की डमी बनाते समय शेष या रिक्त रह जाता है या वह शेष स्थान जो समस्त विज्ञापनों और अनिवार्य समाचारों को सम्मिलित करने के बाद अन्य समाचारों के लिए उपलब्ध होता है। कभी-कभी इसे न्यूज होल भी कहते हैं।
home journal
गृह पत्रिका
किसी संस्था या समुदाय की अपनी पत्रिका।
home print
होम प्रिंट
समाचार पत्र के निजी संस्थान में कंपोजित तथा मुद्रित सामग्री।