logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Impoverished soil
दरिद्रीयित मृदा वह मृदा जिसमें पोषक तत्वों की उचित पूर्ति के बिना लगातार फसलें उगाने के कारण उर्वरा शक्ति का हास हो गया हो।

Inceptisol
इन्सेप्टीसोल यू.एस. मृदा वर्गीकरणप्रणाली का वह समूह जिसमें नव विकसित मृदाएँ सम्मिलित होती हैं।

Inclusion
अंतर्वेश वह भू-क्षेत्र जो मानचित्र में निर्दिष्ट मृदाओं की विशेषताओं को पूरा नहीं करता।

Incompatibility
अनिषेच्यता एक पदार्थ के साथ दूसरे के मिलने पर अवांच्छित अभिक्रिया के फलस्वरूप दक्षता में कमी।

Incorporation
समावेशन रसायनों अथवा वनस्पति अवशेषों जैसे बाह्य पदार्थों को मिट्टी में मिलाने अथवा प्रकीर्ण करने की कर्षण प्रक्रिया।

Indicator plant
सूचक पौधा वे पौधे जो मृदा में पोषक तत्व, नमी आदि की कमी की दशा में अधिक संवदेनशीलता प्रदर्शित करें।

Indurated soil
कठोरीभूत संस्तर 1. वह मृदा-संस्तर जिसमें कार्बोनेट, सिलिका या लौह के कारण मृदा सामग्री का संयोजन हो जाता है। 2. मृदा का सिमेन्टित होकर कठोरीकरण और गीला होने पर भी मुलायम न होना।

Infiltration
अंतःस्यंदन वह प्रक्रिया जिसके अनुसार जल मृदा पृष्ठ से होकर नीचे की ओर प्रवेश करता है।

Infiltration capacity or soil infiltrability
अंतःस्यंदन क्षमता या मृदा अंतःस्यंदनता 1. वह अभिवाह जो वायुमंडलीय दाब पर मृदा प्रोफाइल में जल की अवशोषण क्षमता को इंगित करता है। 2. पर्यावरण के दबाव के संपर्क में जल अभिवाह का मृदा द्वारा भू-पृष्ठ पर अवशोषण।

Infiltration rate
अंतः स्यंदन दर विशिष्ट परिस्थितियों (जिनमें पानी की अधिकता भी सम्मिलित है) में मृदा में जल के प्रवेश की अधिकतम दर का मापन।


logo