logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Infamous punishment
कुख्यात दण्ड
घोर अपराध या महापातक कृत्य के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्ति को दिया जाने वाला दण्ड।

Infamy
अपकीर्ति, बदनामी
कुख्यात अपराध करने के कारण व्यक्ति का इतना बदनाम हो जाना कि उसे सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़े तथा नागरिक एवं मौलिक अधिकारों से बंचित होना पड़े।

Infancy period
शैशव काल
विकास की वह आरम्भिक अवस्था (प्रायः जन्म से 3 वर्ष का काल) जिसमें बालक सुख और सुरक्षा के लिए पूर्णरूप से दूसरों पर निर्भर रहता है तथा अपनी आधारभूत शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसे अन्य व्यक्ति की आवश्यकता होती है।

Infantile sexuality
शैशवीय कामुकता
छोटे बच्चों की काममूलक अनुभव की प्रवृत्ति या क्षमता। छोटे बच्चों के चेतन या अचेतन सभी प्राकर के काममूलक व्यवहारों और अनुभवों की संपूर्णता या उनका संहति रूप।

Infertility
बंध्यता, बाँझपन
स्त्री की संतान उत्पन्न करने की अक्षमता।

Initiative
पहल
किसी कार्य, घटना, एवं सामाजिक गतिविधि में व्यक्ति की पहल करने की क्षमता।

Insecurity
असुरक्षा
व्यक्ति की वह मानसिक स्थिति जिसमें वह खतरे का अनुभव करता है और चिन्तित रहता है। इसके परिणामस्वरूप उसकी अनुक्रियाएं सीमित हो जाती हैं और विश्वास की कमी के कारण उसे अन्य व्यक्तियों से सम्बन्ध स्थापित करने में कठिनाई होती है।

Inservice training
सेवाकालीन प्रशिक्षण
कर्मचारी अथवा श्रमिक की नियुक्ति के पश्चात् उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उसे प्रशिक्षण अथवा पुनः प्रशिक्षण देना।

Insight development
अंतर्दृष्टि विकास
समाजकार्य की एक प्रविधि जिसका उपयोग मूलतः वैयक्तिक सेवाकार्य में किया जाता है। इस प्रविधि द्वारा जटिल तथा समस्याग्रस्त उन व्यक्तियों की, जिसकी समस्याएं अचेतन स्तर की हों, सहायता की जाती है जिससे वे प्रबल संवेग एवं द्वन्द्वात्मक स्थितियों को समझ सकें और सुखी जीवन के लिए उत्साही एवं प्रयत्नशील हो सकें।

Inspirational group therapy
प्रेरणात्मक समूह चिकित्सा
मनश्चिकित्सा की एक विधि जिसमें सेवार्थियों को एक समूह में रखकर ऐसा उत्साह एवं अवसर प्रदान किया जाता है कि वे एक दूसरे के अनुभवों में सहभागी हो सकें, समूह-संवेगों का विकास तथा समूह के साथ तदात्मीकरण कर सकें। इस विधि का प्रयोग प्रायः ऐसे रोगियों के साथ किया जाता है जिनमें समूह भावना का अभाव होता है तथा जो समूह तथा परिवार में समायोजन नहीं कर पाते।


logo