वह आशय जो वक्ता द्वारा अभिव्यक्त विशिष्ट न होकर समाज द्वारा स्वीकार किया हुआ हो।
Special / Specific Sense
विशिष्ट आशय
वह आशय जो किसी विशेष क्षेत्र अथवा स्थिति विशेष तक सीमित हो।
Structural Sense
संरचनात्मक आशय
वह आशय जो शब्द की व्याकरणिक विशेषताओं से संबंधित हो।
Stylistic Sense
शैलीगत आशय
वह आशय जो शब्द के सामान्य अर्थ घटकों पर आधारित न होकर, वक्ता द्वारा प्रयुक्त विशेष आशय हो। जैसे- "उसने तलाक ले लिया, और इस प्रकार वह दस वर्ष बाद फिर आजाद हो गई।" यहाँ 'वैवाहिक जीवन' का 'कैद' आशय शैलीगत है।
">
Technical Sense
तकनीकी आशय
विशेष विषय क्षेत्र से संबंधित आशय।
Total Sense
संपूर्ण आशय
शब्द से अभिव्यक्त समस्त आशयों का योग।
Transferred Sense
संक्रमित आशय
शब्द का वह आशय जो शुरू में आलंकारिक हो किन्तु अधिक प्रयोग से सामान्य आशय के समान हो जाए। जैसे- 'आँख' शब्द का आशय प्राणी के एक विशेष अंग से है। 'सुई' के छेद के लिए 'आँख' कहना (सुई की आँख) 'आँख का संक्रमित आशय है।
Widened Sense
विस्तारित आशय
आशय जो संबंधित मूल पदार्थ की अपेक्षा अधिक पदार्थों को अभिव्यक्त करे। देखिए- 'transferred sense'।
Sequencco Sense
आशय क्रम
एक से अधिक समानता रखने वाले आशय। जैसे- 'होशियार' का आशय 'चालाक', 'बुद्धिमान', 'व्यवहार कुशल' आदि।
Sentence
वाक्य
पदबंधों की ऐसी संरचना जो अन्य किसी पदबंध का घटक न हो; तथा जिससे पहले एवं बाद में प्राकृतिक विराम हो।