logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Eelworm
सूत्रकृमि
दे. nematode

Egg
अंड, अंडा
मादा द्वारा उत्पन्न अंडाणु।

Egg mass
अंड संहति
जिलेटिनी आधात्री में अतः स्थापित अंडे।

Ejaculatory duct
स्खलन-वाहिनी
नर जननतंत्र में शुक्रवाहिका का पेशीय भाग।

Ejaculatory gland
स्खलन-ग्रंथि
अवस्कर के समीप शुक्रवाहिका से जुड़ा ग्रंथि-युग्म। जैसे रैब्डिटिडा में।

Electrophoresis
वैद्युत्कणसचलन
1. एक जैवरासायनिक तकनीक जिसमें किसी विद्युत् क्षेत्र के प्रभाव से विशेष जैव अणुओं के आवेशित कण यौगिकों के मिश्रण से उनकी गतिशीलता के आधार पर पृथक किए जाते हैं।
2. विभिन्न प्रकार के प्रोटीनों को उनके अणु भार और आवेश के आधार पर पहचानने की एक विधि।

Elephantiasis
श्लीपद, फीलपाँव
मनुष्यों में वह रोग जिसमें वूचेरेरिया ब्रैन्काफ्टाई नामक परजीवी सूत्रकृमि के कारण पाँवों में अत्याधिक सूजन हो जाती है।

Elicitor
इलिसिटर
रोगजन द्वारा उत्पन्न अणु जो परपोषी में अनुक्रिया उत्पन्न करता है।

ELISA (enzyme- linked immunosorbent assay)
एलाइज़ा (एन्ज़ाइम सहलग्न प्रतिरक्षा शोषक आमापन)
विशिष्ट एन्जाइम द्वारा सहज प्रमात्रण (quantification) योग्य उत्पाद में परिवर्तनीय क्रियाधार से किसी विशिष्ट सीरम प्रतिरक्षी के प्रतिजन-प्रतिरक्षी संकुल को संलग्न करके उस प्रतिरक्षी का पता लगाने एवं उसकी प्रमात्रा निर्धारण की एक तकनीक।

Elutriator apparatus
धावपृथकक उपकरण
मिट्टी से सूत्रकृमियों का निष्कर्षण करने वाला उपकरण।


logo