logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cam chuck
कैम चक
परिच्छेदिका/ प्रोफाइल बनाने वाली युक्ति, इसे खराद मशीन में काठी पर बांधा जाता है इसके द्वारा वांछित असम्मित आकार खरादे जाते हैं जैसे कैम। इसमें कर्तक अचल हैडस्टाक में घूमता है तथा कार्य को टेक पर रखा जाता है।

Can follower
कैम अनुगामी
इंजन या यंत्रावली का वह अवयव जो कैम के कन्टूर पृष्ठ पर आरोपित रहता है तथा जिसकी गति कैम द्वारा नियंत्रित होती है।

Cam ground piston
कैम अपघर्षित पिस्टन
कैम द्वारा अपघर्षित किंचित अण्डाकार आकृति का बना पिस्टन जो संक्रिया के दौरान बर्तुल हो जाता है।

Cam mechanism
कैम यंत्रावली
वह युक्ति जिसमें केम अनुगामी और अन्य संबद्ध अवयव द्वारा घूर्णिय गति को रैखिक अथवा दोलनीय गति में परिवर्तन किया जाता है।

Cam shaft
कैम शैफ्ट
कैम - आरोपित शाफ्ट। इसकी सहायता से अनुगामी की गति नियंत्रित की जाती है। ये कैम या तो शैफ्ट का अभिन्न अंग होती हैं या उन्हें शैफ्ट पर चाबी द्वारा आरोपित किया जाता है।

Cam, cyliner
बेलन कैम
इस प्रकार की कैम सिलिंडर की बाहरी पृष्ठ पर कटी होती है। यह या तो सिलिंडर की पृष्ठ के ऊपर या उसके नीचे बनी होती है। इस कैम से उत्पन्न गति इसके अक्ष के समान्तर होती है।

Cam, edge or radial
त्रिज्य कैम
इस प्रकार की कैम चक्रिका के सिरे पर बनी होती है तथा अनुगामी को केवल एक ही दिशा में निश्चित गति प्रदान करती है। इसमें रोलर स्प्रिंग या गुरूत्व द्वारा कैम पर टिका रहता है।

Cam, face
फलक कैम
फलक कैम मे खांचा चक्रिका के पार्श्व या फलक में बना होता है जिसमें रोलर या अनुगामी चलता है।

Cam, flat
सपाट कैम
यह धातु का बना एक सपाट खंड होता है जिसमें विभिन्न ऊँचाई के उभार बने होता हें जिनकी सहायता से यंत्रावली के अन्य हिस्से संचालित किये जाते हैं यह प्लेट के आकार में भी हो सकती है जिसमें अनियमित एवं वक्राकार स्लाट कट होते हैं जो यंत्रावली के अन्य हिस्सों की गति को नियंत्रित करते हैं।

Camber angle
कैम्बर कोण
धुरी अक्ष के अनुलम्ब समतल और अग्र पहिये के समतल के बीच बना कोण।


logo