वाटसन द्वारा प्रवर्तित मनोविज्ञान का एक संप्रदाय जो मनोविज्ञान को उद्दीपनों और प्रतिक्रियाओं के अध्ययन तक ही सीमित करता है। इसमें व्यवहार को समझने के लिए मानसिक दशाओं, अनुभव, चेतना और अंतर्निरीक्षण द्वारा प्राप्त सामग्री को कोई स्थान नहीं दिया जाता।
Behaviourist
व्यवहारवादी
1. व्यवहारवाद का अनुयायी। 2. वह मनोविज्ञानी जो तुलनीय पशु-जातियों का अभिप्रेरण और सीखने की प्रक्रियाओं के अध्ययन पर विशेष बल देता है।
Being oriented
परिस्थितोन्मुख व्यक्तित्व
वह चरित्र प्रकार जिसमें लोग स्वयं को जो वस्तुत: वे हैं उसी प्रकार परिभाषित करते, समझते और जानते है न कि इस संदर्भ में कि उनके पास क्या है। उनकी स्वयं की योग्यता दूसरों से अपनी तुलना करने की अपेक्षा उनके अंतरतम से आती है।
Belief bias
विश्वास अभिनति
उन निष्कर्षों को सहज स्वीकार कर लेने की प्रवृत्ति जो विश्वास तंत्र से मेल खाते हों।
Belief congruence theory
विश्वास संगति सिद्धांत
वह सिद्धांत जिसके अनुसार समान विश्वास लोगों में पसंदगी एवं सामाजिक समरूपता उन्नत करता है, जबकि असमान विश्वास नापंसदगी एवं पूर्वाग्रह उत्पन्न करते हैं।
Belief in a just world
न्याय-संगत जगत में विश्वास
यह विश्वास कि संसार न्यायपूर्ण एवं भविष्य-कथनीय है, जहाँ अच्छे लोगों के साथ अच्छा एवं बुरे लोगों के साथ बुरा घटित होता है।
Beliefs
विश्वास
वस्तुओं की विशेषताओं के बारे में संज्ञान अथवा विचार।
Belongingness and love needs
संबद्धता एवं प्रेम की आवश्यकताएँ
अनुराग, संबद्धता एवं पहचान की आवश्यकताएँ। मैस्लो के सिद्धांत के अनुसार इनका क्रम शारीरिक एवं सुरक्षा आवश्यकताओं की संतुष्टि के पश्चात आता है।
Bender Gestalt Test
बेंडर गेस्टाल्ट परीक्षण
नौ सरल डिजाइनों वाला एक व्यक्तित्व परीक्षण जिसमें अलग-अलग कार्डों को पात्र के समक्ष प्रस्तुत कर उससे उनकी प्रतिलिपि तैयार करने को कहा जाता है। प्रतिलिपि तैयार करते समय चित्रों के दैशिक संबंधों में की गई गलतियाँ व्यक्ति के अत्यंत गंभीर मनोवैज्ञानिक विकारों का पता लगाने में सहायक होती हैं, हालांकि व्यक्ति के शैक्षणिक स्तर का गलतियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
Benign stupor
मृदु जड़िमा
अकाल मनोभ्रंश या मनोविदलता की उग्र दशाओं के विपरीत भावात्मक या उत्साह-विषादमय मनोविकृति की अपेक्षाकृत सौम्य जड़िमावाली दशाओं का सूचक शब्द।