logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

formal steps (= Herbartian method)
नियमानुसारी सोपान
जोह्न फैडरिक हर्बार्ट ( 1776-1841) द्वारा प्रतिपादित अध्यापन के निम्नलिखित पाँच सौपानः 1. प्रस्तावना 2. प्रस्तुतीकरण 3. तुलना तथा निष्कर्षण 4.सामान्यीकरण 5. अनुप्रयोग।

form board test
आकृति फलक परीक्षण
एक विशेष प्रकार का निष्पादन परीक्षण जिसमें छात्र को फार्म बोर्ड का प्रयोग करना होता है और विभिन्न प्रकार की आकृतियों के गुटकों को उन्हीं के अनुरूप बने बोर्ड के खानों में रखना होता है।

form discrimination
रूप विवेक
ज्यामितीय आकृतियों जैसे वर्ग, त्रिकोण आदि में भेद करने की योग्यता।

forum
गोष्ठी, फोरम
किसी विषय में रुचि रखने वाले विद्वानों की पारस्परिक चर्चा का अवसर प्रदान करने वाली औपचारिक अथवा अनौपचारिक संस्था।

foster father
पालक पिता, पोषक पिता
वह पुरुष जो अन्य व्यक्ति से जन्में बालक का पालन-पोषण अपनी संतान के समान करता हो और जो वास्तव में उस बालक का पिता न होते हुए भी समाज में उसके पिता का स्थान प्राप्त करता हो।

foster home
पालन गृह, पालक परिवार
किसी बालक का अपने माता पिता से भिन्न अन्य परिवार जिसमें उसका लालन-पालन हो।

foundation grant
संस्थापन अनुदान
परोपकारी प्रतिष्ठानों द्वारा दी गयी वित्तीय सहायता।

free education
निःशुल्क शिक्षा
ऐसी शिक्षा जिसके लिये छात्र या उसके माता पिता से शिक्षा शुल्क नहीं लिया जाता। यह शिक्षा बहुधा सार्वजनिक व्यय पर दी जाती है।

free play
स्वच्छंद क्रीड़ा
बालक के सक्रिय रहने की प्राकृतिक प्रवृत्ति के फलस्वरूप की जाने वाली उसकी स्वच्छन्द क्रीड़ा। इस क्रीड़ा को अध्यापक परोक्ष रूप से निर्देशित करता है। इसके लिये वह उसकी आवश्यकतानुसार सामग्री और उपकरणों की व्यवस्था करता है।

free school
निःशुल्क विद्यालय
वह विद्यालय जिसमें किसी छात्र को व्यक्तिगत रूप से किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता। ऐसे विद्यालय सरकारी कराधान की सहायता से चलाये जाते हैं।


logo