शीर्ष रेखा
पृष्ठ की सबसे उपर वाली पड़ी रेखा जो पाठ्य सामग्री को पृष्ठ की तिथि, पृष्ठ संख्या आदि से अलग करती है।
head schedule
शीर्षक सूची
किसी पत्र-पत्रिका में प्रयुक्त शीर्षकों की सूची।
head slug
हेड स्लग
धातु की एक पट्टिका जो लगभग 6 पांयट (1/12 इंच) मोटी होती है। और पाठ्य सामग्री की प्रथम पंक्ति तथा शीर्ष रेखा के बीच अंतराल डालने के काम आती है।
head to come
शीर्षक बाद में
'हेडिंग टू कम' का संक्षिप्त रूप। यह शब्द समाचार की पांडुलिपि पर लिखा जाता है, जिसका अर्थ होता है कि समाचार का शीर्षक बाद में भेजा जाएगा।
hedsked
हेडस्केड
हेड शिड्यूल का संक्षिप्त रूप।
hell box
पाई पेटी
वह बाक्स या पेटी जिसमें पाई किए गए मुद्राक्षर डाले जाते हैं।
helter skelter make up
अस्त-व्यस्त रूप सज्जा
अस्त-व्यस्त पृष्ठ विन्यास।
H.F.R.
एचo एफo आरo
'होल्ड फार रिलीज' का संक्षेप।
high lead
हाई लेड
वह ऊंचा या उभरा लेड जो मुद्राक्षर की सतह से ऊपर उठ आता है और छपाई में दाग देता है।