समपोढ स्तर
वह मृदा-स्तर जिसमें पदार्थ मृदा के ऊपरी भाग से विलयन या निलंबन के रूप में निक्षेपित हूए हों।
Illuviation
समपोहन
जल के अंतःस्राव के द्वारा मृदा सामग्री का ऊपरी संस्तर से निचले संस्तर में विलयन या निलंबन रूप में संचित होने की प्रक्रिया।
Immature soil
अपरिपक्व मृदा
1. अल्प विकसित या अस्पष्ट संस्तर वाली मृदाएँ।
2. वह मृदा जिसमें अपरदन उसके अधोमुखी विकास की दर से अधिक होता है।
Immobilization
निश्चलन
सूक्ष्मजीवियों अथवा पादप ऊतकों में किसी तत्व का अजैव (अकार्बनिक) से जैव (कार्बनिक) संयोजन में परिवर्तन। यह पादपों को पहले प्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध तत्वों को अनुपलब्ध (प्रायः तत्काल अविलेय) बना देता है।
अवरूद्ध जल निकास
मृदा में जल प्रवेश या अपवाह की बाधित स्थिति
Imperfectly drained soil
अपूर्ण जल निकासवाली मृदाएँ
वह मृदा जिसमें अल्पकालिक जलाक्रांति के कारण लोहे का कुछ मात्रा में चयन हो गया हो।
Impervious
अप्रवेश्य
1. अपारगम्य का समानार्थी। यह शब्द उन शैल स्तरों के लिए प्रयुक्त होता है (जैसे मृत्तिका, शैल आदि) जिसमें से होकर जल गुजर नहीं सकते।
2. द्रवों अथवा जड़ों के प्रवेश के प्रति प्रतिरोध।
Impervious layer
अप्रवेश्य परत
ऐसी परत जिसमें पौधों की जड़ों या जल का प्रवेश सुगमतापूर्वक न हो सके।
Impervious soil
अप्रवेश्य मृदा
वह मृदा जिसमें हवा, जल या पौधों की जड़ों का प्रवेश बाधित हो।