logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Industrial psychology
औधोगिक मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की एक शाखा जिसमें मनोविज्ञान की अद्ययन प्रणालियों और उसके संप्रत्ययों तथा सिद्धांतों के आधार पर विविध औधोगिक समस्याओं का वैज्ञानिक अनुशीलन करके उससे प्राप्त निष्कर्षों का अनुप्रयोग उत्पादन क्षमता और दक्षता बढ़ाने में किया जाता हैं।

Industrial relations
औधोगिक संबंध मालिक-मजदूर संबंध
किसी औधोगिक प्रतिष्ठान में श्रमिक वर्ग एवं प्रबन्धक वर्ग के बीच स्थापित सभी प्रकार के विधायी एवं अविधायी सम्बन्ध। व्यापक रूप से इसके अन्तर्गत कार्मिक-प्रबंध एवं श्रम-कल्याण के क्रियाकलापों को सम्मिलित किया जाता है। सीमित रूप से इसमें सामूहिक सौदेबाजी, संयुक्त परामर्श, परिवेदना निवारण, मजदूरी निर्धारण, हड़ताल-तालाबंदी तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया शामिल है।

Industrial safety
उद्योग सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा
श्रम-कल्याण का एक निरोधात्मक स्वरूप जिसके अन्तर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों के निर्माण, मशीनों के अनुरक्षण एवं उनके प्रयोग सम्बन्धी उचित प्रशिक्षण में सावधानी लाकर और खतरों की पूर्व सूचना देकर श्रमिकों को दुर्घटनाओं से बचाने का प्रयास किया जाता है।

Industrial tribunal
औद्योगिक अधिकरण उद्योग न्यायाधिकरण
औद्योगिक विवादों के न्यायिक हल क लिए (भारतीय औद्योगिक विवाद अधिनियम 1949 के अन्तर्गत) बनाया गया एक विशेष अभिकरण।

Industrial union
उद्योगव्यापी श्रमिकसंघ
कोई ऐसा संघ जिसका सदस्य उद्योग विशेष का प्रत्येक कर्मचारी बन सकता हो, चाहे वह कुशल, अथवा अर्धकुशल कर्मचारी हो या अश्रमिक वर्ग का कोई व्यक्ति हो।

Industrial unrest
औद्योगिक अशान्ति
रोजगार की शर्तों, कार्य की परिस्थितियों, प्रबन्धक, सरकार अथवा संघ के कार्यों के परिणामस्वरूप उत्पन्न असंतोष।

Industrywide agreement
उद्योगव्यापी करार, उद्योगव्यापी समझौता
ऐसा सामूहिक समझौता जो उद्योग के समस्त नियोजक तथा कर्मचारी वर्ग पर लागू होता है।

Industrywide bargaining
उद्योगव्यापी सौदाकारी
सामूहिक सौदाकारी की एक प्रणाली जिसके अन्तर्गत किसी उद्योग के समस्त नियोक्ता, श्रमिक संघ तथा श्रमिक आपस में मिलकर एक सामूहिक समझौता करते हैं जिसके द्वारा उस उद्योग के अधिकांश कर्मचारियों के काम की शर्तों, वेतन आदि का विनियमन होता है।

Industrywide strike
उद्योगव्यापी हड़ताल
वह हड़ताल जिसमें उद्योग के समस्त कर्मचारी संगठित होकर भाग लेते हैं।

Infamous crime
कुख्यात अपराध
वह अपराध जिसे समाज में घोर या महापातक समझा जाता है। ऐसा अपराध करने वालों को निकृष्ट माना जाता है और न्यायालय में भी विश्वास योग्य नहीं समझा जाता।


logo