Ogden and Richards (1952) द्वारा प्रतिपादित ऐसा त्रिकोण जिसमें शब्द, वस्तु एवं अर्थ के संबंध को दिखाया गया है। इस त्रिकोण में यह दिखाया गया है कि शब्द व वस्तु के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अर्थ के माध्यम से दोनों में संबंध स्थापित होता है।
Semotology
अर्थ विज्ञान / शब्दार्थ विज्ञान
Sense
आशय
शब्द से अभिव्यक्त भाव या भाषिकेत्तर जगत की सूचना।
Accultured Sense
अभिसांस्कृतिक आशय
वह आशय जो नए सांस्कृतिक प्रभाव के कारण स्थानीय आशय के साथ शब्द से अभिव्यक्त होता है। यथा नए सांस्कृतिक प्रभाव से बिजली शब्द 'lightning' के सिवाय 'electricity' का आशय भी देता है। बिजली शब्द का 'electricity' accul-tured sense है।
Basic Sense
मूल आशय
वह आशय जो ऐतिहासिक दृष्टि से उस शब्द का आरंभिक आशय हो तथा जिसमें से अन्य आशय बाद में विकसित हुए हों।
Direct Sense
प्रत्यक्ष आशय
वह आशय जो सामान्य रूप से अभिव्यक्त होता हो एवं अधिकांश लोग ग्रहण करते हों।
Dominant Sense
प्रभावी आशय
शब्दों के अनेक आशयों में से प्रमुख आशय। जैसे- 'कलम' का प्रभावी आशय 'लिखने का उपकरण' है। 'गुलाब की कलम' या 'बालों की कलम' इसके अतिरिक्त आशय हैं।
Historical Sense
ऐतिहासिक आशय
देखिए- 'basic sense'।
Logical Sense
तर्क संगत आशय
वह आशय जो पदार्थों के गुण, धर्म पर आधारित हो। जैसे- 'जल' शब्द का आशय 'तरल पदार्थ' (क्योंकि जल ठोस या गैस नहीं है) इस प्रकार का आशय सामान्य रूप से पारिभाषिक शब्दों का होता है।
Native Sense
पूर्व प्रचलित आशय / मूल आशय
शब्द का वह आशय जो संबंधित भाषा समुदाय में पहले से प्रचलित हो। इस आशय के विपरीत 'accultured sense' है जो नए सांस्कृतिक प्रभाव से अभिव्यक्त होता है। जैसे- 'बिजली' शब्द का पूर्व प्रचलित अर्थ 'lightning' है और इसका accultured sense, 'electricity' है।