logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bush bearing
व्यास्तर बेयरिंग
वह सर्पी बेयरिंग, जिसमें निभ्रमी की लम्बाई की अपेक्षा बेयरिंग का व्यास छोटा होता है तथा त्रिज्य अवकाश भी न्यून होता है।

Butt welding
टक्कर वेल्डन
वेल्डन प्रक्रम द्वारा दो भागों को आमने - सामने सपाट अवस्था में रखकर जोड़ना।

By products
उपजात
वह पदार्थ जो प्रक्रमों के दौरान उत्पन्न होते हैं उन्हें बनाया नहीं जाता परन्तु वह भी किसी न किसी कार्य में लिये जाते हैं।

Cable
इस्पात रज्जु
इस्पात तारों से बनी रस्सी।

Cad (computer aided design)
कम्प्यूटर साधित अभिकल्प
कम्प्यूटर की सहायता से प्राप्त अभिकल्प जिसमें इष्टतम अभिकल्प प्राप्त होता है।

Calpers
केलिपर्स
किसी भी कार्यों के आन्तरिक एवं बाह्य विमाओं को मापने का एक उपयंत्र। इनकी विभिन्न किस्में उपलब्ध हैं। साधारण कैलिपर्स से लेकर परिशुद्ध माइक्रोमीटर किस्म के कैलिपर्स, जिनकी सहायता से एक मि.मि. का सौंवा हिस्सा तक मापा जा सकता है। साधारण कैलिपर्स में दो बक्राकार इस्पाती भुजाएँ होती हैं जो एक सिरे पर पिन संधि से जुड़ी होती है तथा दूसरे सिरों के मध्य की दूरी वास्तविक मापी दूरी प्रदर्शित करती है।

Calipers, gear teeth
गरारीदंत कैलिपर्स
इस कैलिपर्स में दो भुजाएँ एक दूसरे के समकोण पर रहती है जैसे कि चित्र में दर्शाया गया है ऊर्ध्वाधर भुजा पिच रेखा पर दाँते की गहराई प्रदर्शित करती है तथा दूसरी भुजा पिच रेखा पर दाँते की मोटाई दर्शाती है। दोनों भुजाओं में वर्नियर लगे होते हैं इनका इस्तेमाल गरारी दाँतों के सही मापन के लिये किया जाता है। कृपया चित्र - 1 देखें।

Callipers hermaphorodite
विषम पाद कैलिपर्स
इस कैलिपर्स मे एक विभाजक भुजा और दूसरी कैलिपर्स भुजा होती है। इसका इस्तेमाल वृताकार पर केन्द्र तथा सिरे के समांतर पृष्ठ पर रेखाएँ खींचने के लिये किया जाता है। कृपया चित्र -2 देखें।

Callipers, inside
आंतरिक कैलिपर्स
इस कैलिपर्स से किसी भी कार्य की आंतरिक विमाये मपी जाती हैं। प्रायः यह यन्त्र आन्तरिक व्यास मापने के काम आता है। कृपया चित्र - 3 देखें।

Cam
कैम
यंत्रावली में शैफ्ट पर आरोपित चक्रिका जो बहुधा उत्केन्द्रक या हृदय के आकार की होती है जिससे अनुगामी की गति नियंत्रित की जाती है। कैम की गति रेखिक या घूर्णि हो सकती है।


logo