logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Behaviour contagion
व्यवहार संसर्ग
किसी के व्यवहार का अनुकरण करना जबकि वह अपने व्यवहार का अनुकरण कराने के लिए कुछ भी न करे। यह समाजीकरण का एक-प्रमुख तत्व है।

Behaviour disorder
व्यवहार विकार
किन्ही विशिष्‍ट आंगिक लक्षणों से उत्पन्न आचरण-संबंधी अपसामान्यताएं। सामान्यत: यह शब्द ‘’टिक’’ जैसे विशिष्‍ट विकारों के बजाय व्यक्‍ति के सामान्य और सामाजिक समायोजन को कुप्रभावित करने वाली अपसामान्यताओं के लिए प्रयुक्‍त होता है।

Behaviour genetics
व्यवहार आनुवांशिकी
उन तरीकों का अध्ययन जिसमें व्यक्‍ति के व्यवहार के निर्धारण में आनुवंशिक कारकों एवं व्‍यक्‍तित्‍व विशेषकों का योगदान होता है।

Behaviour modifcation
व्यवहार संशोधन
अधिगम के सिद्धान्तों पर आधारित व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु वैज्ञानिक उपागम।

Behaviour space
व्यवहार परिक्षेत्र
किसी विशेष समय पर व्यक्‍ति के व्यवहार को निर्धारित करने वाली दशाओं और उनके संबंधो का एक ऐसा जटिल विन्यास जिसमें निम्नलिखित चार बातें हों: परिस्थिति विशेष में देखे गए पदार्थ और उनका पारस्परिक संबंध, इन पदार्थों और उनके संबंधों के बारे में व्यक्‍ति की स्मृतियां और अनुमान, उस परिस्थिति में उसकी स्वविषयक धारणा और नियमनकारी एवं सक्रिय विश्वास और मूल्य-तंत्र।

Behaviour therapy
व्यवहार चिकित्सा
एक प्रकार की मनश्‍चिकित्सा जिसके अनुसार हमारा असमायोजी व्यवहार सीखा हुआ और सदोष अनुबंधित अनुक्रियाओं और अपानुकूली दुश्‍चिंता प्रतिक्रियाओं का परिणाम होता है। इसी कारण इस चिकित्सा प्रणाली में क्लासिकी अनुकूलन और नैमित्‍तिक सीखने (या क्रियाप्रसूत अनुबंधन) की प्रविधियों का उपयोग करके समस्यामूलक व्यवहार का उन्मूलन करने या उसको बदलने पर बल दिया जाता है।

Behavioural decision theory
व्यवहारात्‍मक निर्णय सिद्धांत
परिशुद्ध सामाजिक अनुमानन के लिए मानक प्रतिरूपों का समुच्चय।

Behavioural medicine
व्यवहारात्‍मक-कार्यचिकित्सा
मनोवैज्ञानिक उपचार जिनके आधार पर शारीरिक स्वास्थ्य की समस्याओं को साधने में सहायता प्राप्‍त होती है।

Behavioural perspective
व्‍यावहारिक परिप्रेक्ष्य
मनोविज्ञान का वह सांप्रतिक दृष्‍टिकोण जिसका उद्भव प्राचीन व्यवहारवादी संप्रदाय से हुआ है।

Behaviour-assessment
व्यवहार-आकलन
व्यवहार के प्रत्‍यक्ष प्रेक्षण और विशेष व्यवहार को उत्पन्न करने वाली परिस्थितियों के आधार पर व्यक्‍तित्व के अध्ययन का एक उपागम।


logo