logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Muscular movement
पेशीय गति
हस्तलेखन के संबंध में वह गति जिसमें अंगुलियों तथा कलाई की गतियों से भिन्न भुजा की समग्र पेशियों की मुक्त तथा समन्वित क्रिया सम्मिलित होती है।

Musicology
संगीत शास्र
संगीत विषय का ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और दार्शनिक प्रणालियों से अध्ययन जिसमें भौतिकी, मनोविज्ञान, सौंदर्यशास्र और नृविज्ञान आदि सभी विषयों की उपलब्धियों और अन्य अनुसंधान क्षेत्रों की प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है। इसकी अनेक शाखाएं होती हैं जैसे संगीत ध्वनिकी, संगीत स्वर-लिपि का इतिहास और संगीत शैलियों का तुलनात्मक अध्ययन।

Nasal voice
नासिक्य ध्वनि
नाक से निकलने वाली आवाज़।

National core curriculum
राष्ट्रीय कोर (क्रोड़) पाठ्यक्रम
भारत की विद्यालयी शिक्षा पद्धति में प्रयुक्त एक संकल्पना जिसका आशय विद्यालयी पाठ्यचर्या के उस भाग से है जो देश के सभी विद्यालयों के सभी छात्रों के लिए समान और अनिवार्य है। इसका उद्देश्य शिक्षा पद्धति में सामान्यता लाकर राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को पुष्ट करना है। इस पाठ्यचर्या के कुछ अंग हैं - गणित, पर्यावरणी अध्ययन, स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास, संविधान में प्रतिष्ठित मूल्य, जनसंख्या शिक्षा, ऊर्जा संरक्षण, वनरोपण, भारत की सामासिक संस्कृति।

National scholarship
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति
विश्वविद्यालय स्तर पर दी जानेवाली एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति जो पिछली डिग्री की परीक्षा में प्राप्ताकों के आधार पर दी जाती है और जिसका व्यय केंद्र सरकार वहन करती है।

Navoday vidyalaya
नवोदय विद्यालय
नई शिक्षा नीति (1986) में प्रस्तावित एक विद्यालय प्रकार। इसके अनुसार केंद्र सरकार, प्रत्येक जिले में इस प्रकार का एक विद्यालय स्थापित करेगी। इस योजना का उद्देश्य ऐसे आदर्श विद्यालय स्थापित करना है जो उत्तम शिक्षा के केंद्र बनकर मानक स्तर स्थापित करें। इन विद्यालयों में किसी भी आर्थिक स्थिति के बच्चे योग्यता के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। इसमें यथेष्ट स्थान ग्रामीण क्षेत्रों के तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों के लिए आरक्षित होंगे।

NCC Programme
एनoसीoसीo कार्यक्रम/राष्ट्रीय केडिट कोर कार्यक्रम
भारत में विश्वविद्यालयी छात्रों के लिए एक कार्यक्रम जिसमें सेना के तीन अंगों की इकाईयां होती हैं। इस कार्यक्रम से छात्रों में भावी नागरिकों तथा रक्षा सेवाओं के बीच निकटतम संबंध बनाकर देश की स्वतंत्रता की रक्षा की भावना को प्रोत्साहित किया जाता है।

NCERT
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद
भारत सरकार द्वारा सन् 1961 में स्थापित एक स्वायत्त संस्था जो विद्यालयी शिक्षा के उन्नयन के लिए भारत सरकार के शिक्षा विभाग को विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में नीति निर्धारण और उसके कार्यान्वयन में सहायता देती है। इसके अतिरिक्त वह शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, उसकी संवृद्धि तथा संगठन का प्रयत्न करती है। सेवापूर्व और सेवारत प्रशिक्षण की व्यवस्था करती है। उन्नत शैक्षिक प्रविधियों तथा नवाचारों की सूचना प्रसारित करती है।

Negative discrimination
प्रतिविभेदन
उच्च तथा निम्न योग्यता अथवा अन्य विशेषता का भ्रांतिपूर्ण सूचक, विशेष रूप से एक परीक्षण एकांश जिसका सही उत्तर प्रायः उच्च विद्यार्थियों के बजाए निम्न विद्यार्थियों द्वारा दिया जाता है। यह सामान्यतः परीक्षण एकांशों के त्रुटिपूर्ण निर्माण के कारण होता है।

Negative education
"नकारात्मक शिक्षा" प्रतिरूप
रूसो द्वारा प्रतिपादित एक प्रतिरूप जिसमें अध्यापक के हस्तक्षेप किए बिना विद्यार्थी के नैसर्गिक विकास की परिस्थितियों का प्रावधान किया जाता है। इसमें बालक की स्वाभाविक जिज्ञासा पर निर्भर शिक्षा ही उच्चतम शिक्षा मानी जाती है।

रूसो द्वारा प्रतिपादित एक प्रतिरूप जिसमें अध्यापक के हस्तक्षेप किए बिना विद्यार्थी के नैसर्गिक विकास की परिस्थितियों का प्रावधान किया जाता है। इसमें बालक की स्वाभाविक जिज्ञासा पर निर्भर शिक्षा ही उच्चतम शिक्षा मानी जाती है।

">


logo