logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

organ of a corporate of a corporate body
समष्टि निकाय अंग समष्टि निकाय का अस्वाधीन अंग जो वैधानिक, कार्यकारी एवं प्रशासनिक रूप में किसी एक विशेष कार्य के लिए, एक विशेष समय तक उत्तरदायी हो। उसे यह कार्य मूल निकाय के प्रक्रम के अनुसार ही करना होता हैं।

orientation division
अभिविन्यास प्रभाग पृथ्वी के धरातल अथवा भौगोलिक क्षेत्र का अनुस्थापित लक्षणों के आधार पर विभाजन।

output
बहिर्गत मानव मन के अनुरूप कम्प्यूटर की आंतरिक स्मरण शक्ति का अंतरण।

overdue notice
स्मरणपत्र, कालातिक्रमण सूचना पुस्तक की वापसी की तारीख बीत जाने पर पुस्तक लौटाने की सूचना।

overflow of the title page
मुख पृष्ठ व्याप्ति यह आख्या पृष्ठ के पूर्व या बाद में दिया रहता है जिसमें प्रायः आख्या पृष्ठ में दी गई सूचाओं के कुछ अंश शामिल होते हैं अथवा संस्करण, लेखक, सहकारक, ग्रंथमाला आदि से सम्बन्धित कुछ विवरण दिए रहते हैं।

packet device
कोष्ठक युक्ति वर्गीकरण में ऐसी अंकन क्रियाविधि जो कि विषय युक्ति में प्रयुक्त होती हैं ताकि विषय अंक केवल एक ही अंक प्रतीत हो।

parallel edition
समांतर संस्करण, समकक्ष संस्करण ऐसा प्रकाशन जिसमें एक ही कृति यारचना के विभिन्न पाठ एक ही जिल्द में साथ-साथ दिए गए हों।

parchment
चर्म पत्र, पार्चमेंट फिटकरी आदि से परिशोधित और पालिश की गई भेड़ या बकरी आदि की खाल जो स्थाई महत्व के प्रलेख लिखने या मजबूत जिल्द बांधने के काम आती हैं।

partial binding
आंशिक जिल्द ऐसी जिल्द जिसमें पीठ कपड़े की और बाकी जिल्द कागज से बनाई गई हो या पीठ और बाकी जिल्द अलग बांधी गई हो।

partial title
आंशिक आख्या ऐसा शीर्षक जिसमें शीर्षक का कुछ गौण भाग ही दिया गया हो।


logo