अ- अध्येतावृत्ति पाने वाला व्यक्ति।
आ- किसी उच्च स्तरीय वैज्ञानिक, साहित्यिक, कला आदि से संबंधित सभाओं या अकादमियों का सदस्य।
fellowship
आध्येतावृत्ति
किसी व्यक्ति को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दिया जाने वाला अर्थिक अनुदान अथवा व्यावसायिक पद जो उसकी अकादमिक, नेतृत्व, व्यावसायिक उपलब्धि अथवा अर्थाभाव के आधार पर दिया जाता हो।
final examination
अंतिम परीक्षा
किसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि की सगाप्ति पर होने वाली परीक्षा।
first aid
प्रथम उपचार, प्राथमिक चिकित्सा
किसी आहत या बीमार व्यक्ति को चिकित्सक के पास ले जाने से पूर्व तुरंत दिया गया प्राथमिक आपाती उपचार। रेडक्रास संस्था इस प्रकार के उपचार अध्ययन के कार्यक्रम को आयोजित करती है।
first aid certificate
प्राथमिक उपचार प्रमाण पत्र
रेडक्रास संस्था द्वारा किसी व्यक्ति या छात्र को दिया गया प्रमाणपत्र जो आहत या बीमार या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के उपचार को अध्ययन कार्यक्रम पूरा कर लेने पर दिया दिया जाता है।
fixation frequency
स्थिरण बारम्बारता
लिखी हुई या छपी हुई पंक्ति पढ़ते समय आँख के ठहरने की आवृत्ति। सामान्य व्यस्क पाठक की यह आवृत्ति तीन से पाँच पंक्ति तक होती है।
folk education
लोक शिक्षा
अ- लोक-कला और संस्कृति से संबंधित शिक्षा।
आ- जनसाधारण के लिये व्यावसायिक और सांस्कृतिक शिक्षा।
formal approach
औपचारिक उपागम
भाषा पढ़ाने की एक प्रविधि जो मुख्यतः नियमों, तकनीकी शब्दावली, यंत्रीकरण, यंत्रीकृत अभ्यास तथा निगमन प्रणाली पर आधारित होती है।
formal education
औपचारिक शिक्षा
समाज द्वारा संगठित औपचारिक संस्थाओं में दी जाने वाली शिक्षा।
formalized instruction
नियमनिष्ठ प्रशिक्षण
शिक्षण की एक पद्धति जिसमें शिक्षा निर्धारित क्रम के अनुसार दी जाती है। पठन सामग्री को नियमानुसार क्रमबद्ध करके प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रकार की शिक्षा प्रणाली में हर्बार्ट द्वारा प्रतिपादित शिक्षण के पाँच औपचारिक सौपान - प्रस्तावना, प्रस्तुतीकरण, तुलना और निष्कर्षण, सामान्यीकरण और अनुप्रयोग को महत्त्व दिया जाता है।