हाइड्रॉक्सी ऐल्युमिनियम अंतः स्तर
सामान्य संघटन के बहुलक [A1(OH)3-X]M +nx जो अंतः स्तर धनायन विनिमय स्थलों पर अधिशोषित हो जाते हैं। इनका विनिमय उभयप्रतिरोधी लवण विलयनों के अभाव में संभव नहीं हो पाता तथापि मृदा की अधिकांश अनुमापीय अम्लता (तथाpH आश्रित आवेश) इन्हीं के कारण होता है।
Hydoxy interlayered vermiculite
हाइड्रॉक्सी अंतः स्तरित वर्मिक्यूलाइट
हाइड्रॉक्सी ऐल्युमिनियम समूहों के अंतः स्तरों से आंशिक रूप में पूरित एक वर्मिक्यूलाइट। यह सामान्यतः अंतःस्तर का वर्मिक्यूलाइट स्तर दोनों में द्विअस्टफलकीय होता है।
Hydroxyapatite
हाइड्रॉक्सिऐपेटाइट
ऐपेटाइट वर्ग का एक खनिज जिसमें हाइड्रॉक्सिल आयनों की बहुलता हो। उदाहरण- अविलेय कैल्शियम फास्फेट।
Hygroscopic coefficient
आर्द्रताग्राही गुणांक
लगभग संतृप्त वायुमंडल (लगभग 98 प्रतिशत) की किसी मानक सापेक्ष आर्द्रता के तुल्य अवन शुष्कित मृदा में आर्द्रता की प्रतिशतता।
Hygroscopic water
आर्द्रताग्राही जल
संतृप्त जलवाष्प युक्त वायुमंडल से मृदा द्वारा जल की अवशोषित मात्रा।
Hypsometry
उच्चतामिति
समुद्र तल से भू सतह की ऊँचाई की माप।
Hysteresis
शैथिल्य, हिस्टेरिसिस
मृदा आर्द्रता अवशोषण और मृदा आर्द्रता निश्शोषण प्रक्रियाओं के प्रत्यार्वतन के अंतर्गत दोनों परस्पर संबद्ध प्रक्रियाओं में से एक में होने वाला विलंब।
Igneous rock
आग्नेय शैल
पिघले हुए मैग्मा के ठंडा होने और जमने के कारण निर्मित शैल। उदाहरण ग्रेनाइट, बेसाल्ट।
Illite
इलाइट
संरचनात्मक रूप से मिश्रित अभ्रक घटक।
Illuvial
समपोढ़
अवक्षालन की प्रक्रिया से मृदा संस्तर पर पदार्थों का जमाव।