प्रबंधकों कार्य की शर्ती कार्य-स्थितियों श्रम-संगठन राजकीय नीति आदि से उत्पन्न असंतोष के कारण श्रमिक वर्ग की विरोधात्मक क्रियाएं।
Industrial counselling
औधोगिक परामर्ष औधोगिक उपबोधन
औधोगिक परिवेश में कार्मिकों को दिया जाने वाला परामर्श जिसके द्वारा श्रमिकों को औधोगिक प्रतिष्ठान में समायोजित कर उनके मनोबल एवं कार्य क्षमता को बढ़ाते हुए उन्हे इस योग्य बनाया जाता है कि उधोग के लक्ष्यों की प्राप्ति में संर्वेत्तम योगदान दे सकें। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण का भी प्रयास किया जाता हैं।
Industrial court
औधोगिक न्यायालय
औधोगिक विवादों को सुलझाने के लिए स्थापित किया गया एक स्थायी सरकारी अभिकरण।
Industrial disease
उधोग जन्य रोग
औधोगिक कर्मचारियों में कार्य की अस्वस्थकर स्थितियों या उधोग में प्रयुक्त हानिकारक सामाग्रियों के कारण उत्पन्न होने वाली अक्षमता या रुग्णता।
Industrial dispute
औधोगिक विवाद
वेतन कार्य की शर्तों छँटनी संघ की मान्यता या किसी अन्य मामले को लेकर प्रबन्ध और श्रमिकों या। औधोगिक सम्बन्धों के बारे में सरकार और प्रबन्धकों या सरकार प्रबन्ध-मण्डल और कर्मचारियों के बीच कोई मतभेद।
Industrial education
उधोग शिक्षा
उधोग से सम्बन्धित विशेष-योग्यता ज्ञान और प्रवृत्तियों के विकास के लिए आयोजित शिक्षण और प्रशिक्षण।
Industrial employment
औधोगिक रोजगार औधोगिक नियोजन
खदानों तथा औधोगिक प्रतिष्ठानों आदि में रोजगार।
Industrial health
औधोगिक स्वास्थ्य
उधोग में श्रमिकों की वह मानसिक एवं सामाजिक स्थिति जिसके कारण औधोगिक सम्बन्ध सुदृढ़ होते है, श्रमिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और श्रमिक वर्ग आत्म संतोष का अनुभव करता है। इस स्थिति की प्राप्ति के लिए पौष्टिक आहार, चिकित्सा, मनोरंजन, आवासीय सुविधा एवं अच्छी कार्यदशाओं की व्यवस्था की जाती है।
Industrial hygiene
1. औधोगिक स्वस्थ्यविज्ञान
2. औधोगिक स्वास्थ्य रक्षा
(1) स्वास्थ्य विज्ञान की वह शाखा जिसमें किसी संयत्र अथवा कारखाने के श्रमिकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले पर्यावरण सम्बन्धी प्रभावों का अध्ययन किया जाता हैं।
(2) औधोगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों की प्रतिष्ठान के भीतर और बाहर स्वस्थ्य रक्षा के लिए जाने वाले विभिन्न कार्य।
Industrial jurisprudence
उधोग न्यायशास्त्र
औधोगिक सम्बन्धों के आधारों के निर्धारण सम्बन्धों के नियंत्रण के लिए अधिनियमन तथा विवादों के उचित निर्णय का शास्त्र।