logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dorsolateral nerve
पृष्ठ पार्श्वीय तंत्रिका
पृष्ठीय और पार्श्वीय तंत्रिकाओं को जोड़ने वाली तंत्रिकाएँ।

Dorsorectal nerve
पृष्ठमलाशयी तंत्रिका
मलाशयी संधायी से मलाशय तक जाने वाली तंत्रिका।

Dorsoventral
पृष्ठाधर
पृष्ठाधर अक्ष के साथ का प्रक्षेत्र।

Drench
मज्जन
सराबोर कर देना।

Drench application
मज्जन अनुप्रयोग
सूत्रकृमिनाशी के जलीय पायस या मिश्रण द्वारा मिट्टी या अन्य सामग्री का उपचार।

Duosulcius
डुवोसलसियस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। सूक्ष्म गोलाकार घुंडियों वाली शूकिका, दो कटानों वाला पार्श्व क्षेत्र, योनि वक्रित पूरी तरह से दृढ़ीकृत भित्ति वाली आगे की ओर निकली वक्रित योनि, और पश्चक भग से आगे स्थित होते हैं।

Duotylenchus
डुवोटाइलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। ओष्ठ शंकुभ चिकना, शूकिका कमजोर तथा असममितीय घुंडी वाली; द्विक उपओष्ठीय, कंद मध्यवर्ती कमजोर कपाट प्लेट रहित; पार्श्व क्षेत्र में 2 कटान; पूंछ लम्बी और तंतुरूपी होती है।

E. D. B.
ई. डी. बी.
एथिलीन डाइ ब्रोमाइड (1-2 -डाइब्रोमोईथेन), हैलोजन-कृत हाइड्रोकार्बन वाष्पशील द्रव जो धूमक के रूप में प्रयुक्त होता है।

Ecdysis
निमॉकोत्सर्जन
भ्रूणोत्तर परिवर्धन के समय पुरानी क्यूटिकल का त्याग।

Eclosion
विनिर्गमन, अंडस्फुटन
अंडे से डिंभक का निकलना।


logo