इस मशीन द्वारा ब्रोच औजार को खींचा या धकेला जाता है इस पर विभिन्न प्रकार के कार्य सम्पन्न किये जाते हैं। पहले से प्रवेधित छिद्रों को परिवर्धित करने, चिकना करने या अपेक्षित रूप देने से लेकर बाह्य पृष्ठों को जैसे सिलिंडर ब्लॉक का पार्श्व एवं शिखर - मशीनन किया जाता है।
Broad band random vibration
विस्तृत - बैण्ड यादृच्छिक कम्पन
यादृच्छिक कम्पन जिसके आवृत्ति घटक विस्तृत बैण्ड में होते हैं।
Brushing
ब्रशीकरण
धातु पर चिकनी फिनिस प्राप्त करने का प्रक्रम। इस प्रक्रम से पहले के पॉलिश प्रक्रमों मे चिन्ह समाप्त हो जाते हैं। जैसे पीतल पर ब्रुश द्वारा पालिश की जाती है। तार ब्रुश बालू प्रधमन की बांति पीनन क्रिया उत्पन्न करता है लेकिन इस प्रक्रम में अपेक्षतया अच्छी पॉलिश उपलब्ध होती है। मंद चाल से निष्प्रभ प्राप्त होती है।
Buckling load
व्याकुंचन भार
किसी स्तंभ पर लगने वाला अधिकतम अक्षीय संपीडन भार जिसके लगाने पर स्तंभ साम्यावस्था में बना रहता है।
Buff
बफ
कपड़े की परतों से बनी चक्रिका या चक्रं जिस पर अपघर्षी चूर्ण पूता या आरोपित रहता है। उच्च चाल पर घूमते हुए इस चक्र से धातु पर पालिश की जाती है। प्रारंभ में ये चक्रिका बफ से बनाई जाती थी अतः इसका नाम बफ हो गया।
Buffing
बफकरण
बफ - चक्र या चक्रिका की सहायता से धातु पर पालिश करने की कला या प्रक्रम। बफ - चक्र तर्कु पर आरोपित रहता है और द्रुत गति से घूमता है।
Buffing machine
बफ मशीन
इस मशीन में बफ - चक्र लगा होता है और धातु पर पालिश करने के काम आता है। इसे पालिश बॉब भी कहते हैं।
Built up edge
संसक्त किनारा
औजार के रेक पृष्ठ पर चिपका हुआ छीलन का कुछ भाग। संसक्त किनारा ताप और दाब की विशेष परिस्थितियों में ही बनता है।
Buoyancy
उत्प्लावकता
तरलों में निमज्जित वस्तुओं को उत्प्लावित करने याउठाने की प्रवृति होती है। उनके इस गुण को उत्प्लावकता कहते हैं।
Bumishing
बर्निश करना
किसी सम्पूरित पृष्ठ को बेल्लन द्वारा चिकना करने का प्रक्रम।