शरीर के न्यूनतम जैव एवं वर्धी कार्यों को गतिशील बनाए रखने के लिए खर्च होने वाली ऊर्जा जिसे कैलोरी के रूप में व्यक्त किया जाता है।
Basal metabolism test
आधारिक चयापचय परीक्षण
उपवास एवं विश्राम की दशा में आक्सीजन के खर्च होने की दर का माप जिसे थाइरायड ग्रंथि के कार्य का माप माना जाता है।
Base line
आधार रेखा
निष्पादन का विश्वसनीय एवम् स्थिर स्तर जिसका उपयोग अनाश्रित चर के प्रहस्तन के कारण व्यवहार में परितर्वन के मापन हेतु आधार रूप में किया जाता है।
Base-rate information
आधार-दर सूचना
घटनाओं के किसी एक संपूर्ण वर्ग के बारे में क्षीण, तथ्यपरक सांख्यिकीय सूचनाएँ।
Basic anxiety
मूल दुश्चिंता
हार्नी के अनुसार बाल्यावस्था में प्रतिकूल सामाजिक परिस्थितियों एवं माता-पिता से अपेक्षित स्नेह न मिलने के कारण बालक के मन में परिवेश के प्रति पैदा होने वाली असहाय होने, शत्रुता अथवा एकाकीपन की भावनाएं जिनका उसके भावी व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ता है।
Basic hostility
बुनियादी शत्रुता
हॉर्ने के व्यक्तित्व सिद्धांत के अनुसार, बचपन में उत्पन्न होने वाला क्रोध एवं गहन असुरक्षा का भाव जो आगे चलकर व्यक्ति का दूसरों के प्रति किये जाने वाले व्यवहार को निर्धारित करता है।
Basic strengths
मूलभूत क्षमताएँ
एरिकसन के अनुसार अभिप्रेरित करने वाली वे विशेषताएँ और विश्वास जो प्रत्येक विकासात्मक चरण में आने वाले संकटों के संतोषजनक समाधान करने में सहायक होते हैं।
Basic weakness
मूलभूत कमी
अभिप्रेरित करने वाली विशेषताएँ जो विकासात्मक संकट के असंतोषजनक समाधान से आती है।
Basket (nerve) ending
पिटकवत् (तंत्रिका) अंत
देह पर रोमकूपों या बालों की जड़ों पर स्थित एक विशिष्ट संरचना जिसे दाब या स्पर्श का संवेदनांग समझा जाता है।
Behaviour
व्यवहार
किसी व्यक्ति का वस्तुनिष्ठ ढंग से किया जा सकने वाला मापनीय क्रिया-कलाप।